नई दिल्ली: जम्मू और कश्मीर के अखनूर सेक्टर में लाईन ऑफ कंट्रोल के पास पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया. जम्मू और कश्मीर आज सुबह लगभग 10:45 बजे पाकिस्तान ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में भी नियंत्रण रेखा पर मोर्टार के साथ छोटे हथियारों से गोलीबारी करके युद्धविराम का उल्लंघन किया है. जिसके बाद से भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है.
गौरतलब है कि इन दिनों देश की सीमा पर तनाव बढ़ गया है. भारत पाकिस्तान सीमा पर लगातार पाकिस्तान सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है. भारत ने लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहे 4 पाकिस्तानी जवानों को मार गिराया है. वहीं इसके अलावा इस मुठभेड़ में पाकिस्तान के 1 दर्जन से अधिक सैनिक घायल हुए हैं. सेना ने इस मामले में कई पोस्ट को भी तबाह किया गया है.
बता दें यह घटना रविवार बीती रात घटी है. जब पाकिस्तान के लगातार सीजफायरों के उल्लंघन का जवाब भारत ने उसी की भाषा में दिया था. जिसका पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है. पाकिस्तान के इसमें 4 सैनिक मारे गए हैं और कई चौकियों को उड़ा दिया गया है.

