BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

निशानेबाजी विश्व कप : संजीव राजपूत ने जीता रजत पदक

by bnnbharat.com
August 30, 2019
in समाचार
निशानेबाजी विश्व कप : संजीव राजपूत ने जीता रजत पदक

Shooting World Cup: Sanjeev Rajput won silver medal

Share on FacebookShare on Twitter

रियो डी जनेरियो : संजीव राजपूत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुरुवार को यहां जारी ISSF विश्व कप में पुरुषों के 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया. इस पदक के साथ ही संजीव ने इस स्पर्धा में भारत के लिए पहला ओलम्पिक कोटा भी हासिल कर लिया है.

अगले साल टोक्यो में होने वाले ओलम्पिक के लिए कोटा हासिल करने वाले 38 वर्षीय संजीव आठवें भारतीय निशानेबाज हैं.

संजीव ने कुल 462 अंक हासिल किए और बेहद करीबी मुकाबले में 0.2 अंकों से स्वर्ण पदक हासिल करने से चूक गए. क्रोएशिया के पीटर गोरसा ने 462.2 अंकों के साथ सोना जीता.

चीन के चांगहोंग झांग ने 449.2 अंकों के साथ कांस्य पदक पर कब्जा किया.

इस विश्व कप में भारत का यह दूसरा पदक है. इससे पहले, ईलावेनिल वालारिवन ने महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था. सीनियर स्तर में वालारिवन का यह पहला साल है. उन्होंने बुधवार को 251.7 अंक अर्जित किए और सोने पर कब्जा किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार : पैसे नहीं देने पर ठेकेदार को जिंदा जलाया

Next Post

मथुरा में फूड पॉइजनिंग से 2 मासूमों की मौत, 10 गंभीर

Next Post
मथुरा में फूड पॉइजनिंग से 2 मासूमों की मौत, 10 गंभीर

मथुरा में फूड पॉइजनिंग से 2 मासूमों की मौत, 10 गंभीर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d