BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा नेता के बेटे समेत कई लोगों के रिश्तेदारों के नाम से है दुकान

by bnnbharat.com
June 25, 2020
in समाचार
भाजपा नेता के बेटे समेत कई लोगों के रिश्तेदारों के नाम से है दुकान
Share on FacebookShare on Twitter
  • महानगर झामुमो ने आरटीआई के तहत मांगी है जानकारी

  • एक ही परिवार के कई सदस्यों के नाम कर दी गयी हैं दुकानें

रांची: दुकानों के आवंटन में गोलमाल कोई नयी बात नहीं है. पंडरा बाजार समिति में भी दुकानों के आवंटन को लेकर खेल हुआ. कार्रवाई के बाद पंडरा की स्थिति कुछ हद तक सुधरी.

अब खादगढ़ा सब्जी मंडी में भी दुकान आवंटन में भाई-भतीजावाद का खेल हुआ. जिसकी जितनी पहुंच उसके परिवार के नाम से उतनी दुकानें.

इस सारे खेल में वार्ड पार्षद की मिलीभगत की भी बात सामने आयी है. अब इस पूरे मामले का उद्भेदन हो चुका है. यहां की दुकानें किन-किन लोगों के नाम से आवंटित है इसका कच्चा चिट्ठा झामुमो ने आरटीआई द्वारा दी गयी जानकारियों को सार्वजनिक कर दिया है.

इसकी सूचना नगर निगम सीइओ को भी भेज दी है. झामुमो को आरटीआई द्वारा जो सूची उपलब्ध करायी गयी है, उसमें एक ही परिवार जैसे भाई, भाभी, पत्नी, भतीजा के नाम से दुकानें आवंटित कर दी गयी हैं, वो भी बगैर स्थलीय निरीक्षण के.

हालांकि, नगर निगम इन सारे दुकानों के आवंटन रद्द करने का फैसला ले लिया है. झामुमो ने जो सूची सार्वजनिक की है उस सूची में कई चौंकाने वाले नाम भी हैं. इनमें भाजपा नेता संजय जायसवाल के बेटे सुजीत कुमार जायसवाल का भी नाम है.

सुजीत कुमार जायसवाल के नाम से दुकान नंबर 11 आवंटित है. इनके अलावा अजय चौधरी, जो यहां के पुराने दुकानदार थे, इनके नाम से 35 नंबर दुकान है.

लेकिन, इनके पूरे परिवार को छह दुकानें आवंटित की गयी हैं. इसके अलावा निषाद परिवार के नाम से पांच दुकानें आवंटित हैं. इस संबंध में अरूण वर्मा ने आरटीआई मांगी थी. इस सूचना के आधार पर नगर निगम ने जांच भी करवायी जो सही पाया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हाई वोलटेज ड्रामा: प्रेमी की शादी रोकने गई प्रेमिका को पीटा, फिर पंचायत ने कराई शादी

Next Post

क्या खरीद-फरोख्त, चूक, संस्थानों पर कब्जा ही विरासत है: रणदीप सुरजेवाला

Next Post
क्या खरीद-फरोख्त, चूक, संस्थानों पर कब्जा ही विरासत है: रणदीप सुरजेवाला

क्या खरीद-फरोख्त, चूक, संस्थानों पर कब्जा ही विरासत है: रणदीप सुरजेवाला

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d