सुरसंड (सीतामढ़ी): भूमि विवाद में स्थानीय थाना क्षेत्र के वार्ड नम्बर 10 में राजन कुमार मिश्र के दुकान पर संतोष झा व पत्नी सरिता देवी आयी गाली गलौज करने लगी.
मना करने पर मारपीट करते हुए गल्ले से 10 हजार रुपये लूट लिया. इस सबंध में राजन कुमार मिश्र के आवेदन पर थाने एक प्राथमिकी दर्ज की. जिसमें संतोष झा व पत्नी सरिता देवी को नामजद आभियुक्त बनाया गया.

