BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

घटिया सामान आपूर्ति करने के आरोप में दुकान सील

by bnnbharat.com
April 29, 2020
in समाचार
घटिया सामान आपूर्ति करने के आरोप में दुकान सील

घटिया सामान आपूर्ति करने के आरोप में दुकान सील

Share on FacebookShare on Twitter
  • आंगनबाड़ी में जेएसएलपीएस के जरिए की जाती थी सामान की आपूर्ति

  • कम वजन और सड़े अनाज की जा रही थी आपूर्ति, सेविकाओं ने की शिकायत

  • अनुमण्डल पदाधिकारी ने जांच कर दुकान को बंद करने का दिया निर्देश

रांची: आंगनबाड़ी केंद्रों को माता एवं शिशु के बीच वितरण के लिए दिए जाने वाले बादाम, गुड़, दाल एवं चावल की आपूर्ति में अनियमितता बरतने के मद्देनजर पंडरा बाजार स्थित जय झारखण्ड उद्योग दुकान को अनुमण्डल पदाधिकारी रांची कर निर्देशानुसार सील कर दिया गया है. उक्त के संबंध में आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा किए गए शिकायत के आधार पर जांचोंपरान्त यह कार्रवाई की गई है.

क्या है पूरा मामला

सीओ चान्हो ने अनुमण्डल पदाधिकारी रांची, लोकेश मिश्रा को इस संबंध में जांच का प्रतिवेदन देते हुए जानकारी दी कि आंगनबाड़ी सेविकाओं ने अंचल अधिकारी चान्हो के समक्ष जेएसएलपीएस द्वारा बहुत ही खराब एवं वजन में कम मात्रा में टी0एच0आर0 आपूर्ति की शिकायत की थी, जिसके पश्चात अंचल अधिकारी चान्हो एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी चान्हो कि संयुक्त टीम ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में धात्री एवं बच्चों के लिए घटिया राशन आपूर्ति की जांच की.

जांच में सेविका ने अधिकारियों को बताया कि जेएसएलपीएस के द्वारा सेंटर पर जो बादाम, दाल गुड एवं चावल की आपूर्ति की गई है उसका वजन कम है एवं गुणवत्ता घटिया है. सभी सामानों का वजन करने पर उनकी मात्रा तयशुदा मात्रा से कम पाई गई, साथ ही बादाम की क्वालिटी बेहद ही घटिया एवं सड़ी हुई मिली. इसके सेवन से धात्री एवं बच्चे के बीमार पड़ने की पूरी संभावना प्रतीत हो रही थी. इसके अतिरिक्त अरहर दाल की जगह मोट या खेसारी का दाल दिया गया था. गुड़ में मैदा मिला हुआ पाया गया.

जांच के दौरान जब जेएसएलपीएस की प्रखंड समन्वयक सबीहा नाज से इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने जानकारी दी कि महिला सहायता समूह द्वारा पंडरा स्थित बाजार, ‘जय झारखंड उद्योग’ से सामग्री की आपूर्ति की जाती है. जांच के क्रम में यह प्राप्त हुआ कि उपरोक्त केंद्र पर उक्त खराब सामान पंडरा के दुकान संख्या 19 के व्यापारी ने जानबूझकर सड़ा बादाम एवं अन्य सामग्री गांव की महिला दीदी को उपलब्ध करवाया था.

पूरे मामले की छानबीन के पश्चात अनुमण्डल पदाधिकारी सदर रांची लोकेश मिश्रा ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को इस संबंध में मौके पर पहुंच कर जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए. खाद्य सुरक्षा पदधिकारी ने बुधवार को मौके पर पहुंच कर दुकान से खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर तत्काल दुकान को सील कर दिया.

मिश्रा ने कहा, “खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी से प्राप्त रिपोर्ट के आलोक में आगे की कार्रवाई सुसंगत धाराओं के तहत की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पर हमला, पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश

Next Post

स्ट्रीट आर्ट के माध्यम से कलाकारों ने दिया कोरोना जागरूकता संदेश

Next Post
स्ट्रीट आर्ट के माध्यम से कलाकारों ने दिया कोरोना जागरूकता संदेश

स्ट्रीट आर्ट के माध्यम से कलाकारों ने दिया कोरोना जागरूकता संदेश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d