शिवपुरी: अपर कलेक्टर आर.एस.बालोदिया, समस्त एसडीएम सहित तहसीलदार और नायब तहसीलदारों द्वारा उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण किया गया.
निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए हैं की दुकानों में राशन वितरण में कोई अव्यवस्था ना हो. निर्धारित मात्रा अनुसार ही हितग्राही को राशन वितरण किया जाए.

