लखीसराय : लखीसराय जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमित मरीजों को देखते हुए आज जिला पदाधिकारी शोभेंद्र कुमार चौधरी ने दुकान खोलने को लेकर नये आदेश जारी किया है. जिसमें अब लखीसराय में सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक दुकाने खोले रखने का आदेश दिया है. खाद्य सामग्री, सब्जी, फल ,सुधा दूध तथा दवा दुकानों के अलावा अब सभी दुकाने सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक ही खुलेंगी. साथ ही सभी दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग की सुनिश्चित करना जरूरी होगा. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किए जाने पर दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी. जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिले में संक्रमितो की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है . बाजारों में लगातार बढ़ती भीड़ जो संक्रमण को खुली चुनौती दे रही हैं. इन्हीं कारणों की वजह से यह आदेश जारी किया गया है

