BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गलती से चली गोली, युवक की मौत, 3 दोस्तों ने कर ली खुदकुशी

by bnnbharat.com
April 5, 2021
in समाचार
दिनदहाड़े अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिर पर की हमला, 3 लोगों को मारी गोली
Share on FacebookShare on Twitter

टिहरी: उत्तराखंड के टिहरी जिले में चार लोगों की मौत से सनसनी फैल गई. घटना कुंडी गांव के नजदीक जंगल की है. यहां गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य की खुदकुशी से जान गई.

रविवार को एक अधिकारी ने बताया कि शिकार अभियान के दौरान सनसनीखेज घटना घटी. घटना के पीछे बंदूक से अचानक गोली का चलना था.

एसडीएम पीआर चौहान ने कहा कि गोली चलने से एक की मौत हो गई जबकि घटना पर अपराध बोध के कारण तीन अन्य युवकों ने जान दे दी. उनके साथ जंगल में शिकार को गए तीन अन्य दोस्तों ने ग्रामीणों को इसके बारे में बताया.

चौहान ने बताया कि शनिवार की रात सात दोस्त शिकार पर निकले थे. 22 वर्षीय राजीव की बंदूक में गोली भरी हुई थी और ग्रुप की अगुवाई कर रहा था. इसी दौरान उसका पांव फिसला और नीचे गिर गया.

उसके कंधे पर लटका बंदूक का ट्रिगर दब गया और गोली निकलकर संतोष को लगी. संतोष की मौत खून बहने से हुई, तो उसके सभी दोस्त डर गए. हालांकि, राजीव बंदूक लेकर भाग गया, लेकिन तीन अन्य-सोबन, पंकज और अर्जुन ने घटना पर आत्मग्लानि की बात कहते हुए कीड़ा मारनेवाली दवा खा ली.

राहुल और सुमित गांव वापस लौटे और घटना के बारे में ग्रामीणों को बताया. गांववाले तीनों दोस्तों को बलेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां पंकज और अर्जुन को मृत घोषित कर दिया गया जबकि सोबन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

बताया जाता है कि मरनेवाले सभी युवक 18-22 साल के थे. जिलाधिकारी का कहना है कि शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और घटना की तमाम पहलुओं से जांच कराई जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोचिंग बंद कराने गए अधिकारियों पर छात्रों ने किया हमला, पुलिस पर की पथराव

Next Post

हवाई यात्रियों के लिए नई सुविधा, शुरू हुई डोर-टू-डोर बैगेज ट्रांसफर सेवा

Next Post
हवाई उड़ान के दौरान लापरवाही बरतने पर लगेगा एक करोड़ रुपये का जुर्माना

हवाई यात्रियों के लिए नई सुविधा, शुरू हुई डोर-टू-डोर बैगेज ट्रांसफर सेवा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d