रांचीः राजधानी रांची में सोमवार को दिनदहाड़े गोली चली. बाइक सवार अपराधियों ने दिन-दहाड़े गोलीबारी कर घटना को अंजाम दिया. इसके बाद अपराधी भागने में कामयाब रहे.
बताते चलें कि राजधानी के चर्च रोड स्थित चौधरी क्लीनिक के पास में बाइक सवार अपराधियों ने सुमंत कुमार साहू नामक व्यक्ति को गोली मारी. गोली सुमंत कुमार साहू के हाथ में लगी. इसके बाद उसे सदर अस्पताल ले जाया गया.
जानकारी के अनुसार युवक की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. सीमाक्षेत्र होने के कारण घटनास्थल पर डेली मार्केट थाना और लोअर बाजार थाना की पुलिस पहुंची.
पुलिस के मुताबिक, अपराधियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है. घटना के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है.

