BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आचरण को लेकर संजीदा रहना चाहिए: रामनाथ कोविंद

by bnnbharat.com
November 25, 2020
in समाचार
रामनाथ कोविंद ने कहा, आधुनिक भारत का प्रतीक बनेगा अयोध्या का राम मंदिर
Share on FacebookShare on Twitter

गुजरात(केवड़िया): सांसदों, विधायकों और जनप्रतिनिधियों के आचरण को लेकर अक्सर जो तस्वीरें सामने आती है जिनमें सांसद और विधायक सदन में हंगामा कर रहे हैं और तोड़फोड़ कर रहे हैं. ऐसे आचरण को राज्य सभा के चेयरमैन वेंकैया नायडू पहले भी गलत और अमर्यादित ठहराते रहे हैं और आज एक बार फिर अपनी उसी बात को दोहराया. लेकिन इस बार सिर्फ राज्यसभा के चेयरमैन और उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने अकेले नहीं बल्कि देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी सांसदों और जनप्रतिनिधियों के आचरण को लेकर लगातार उठते सवालों पर कहा कि उनका ऐसा आचरण देखकर उनको चुनने वाली जनता को भी पीड़ा होती है.

लोकसभा और राज्यसभा में यह अलग-अलग विधानसभा में अक्सर इस तरह की तस्वीरें सामने आती रहती है जहां पर सांसद विधायक और जनप्रतिनिधि हंगामा करते हैं. हंगामा इतना बढ़ जाता है कि सदन की कार्रवाई तो बाधित होती है, तोड़फोड़ तक हो जाती है और उसके चलते लाखों करोड़ों रुपए का जनता का पैसा बर्बाद होता है.

इसी तरह के हंगामा को लेकर आज देश के राष्ट्रपति ने भी चिंता जाहिर की. राष्ट्रपति ने गुजरात में अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में संबोधन के दौरान कहा कि जनप्रतिनिधियों का ऐसा आचरण देख जनता को भी पीड़ा होती है. जनप्रतिनिधियों को अपने आचरण को लेकर संजीदा रहना चाहिए जिससे कि सदन की कार्रवाई भी ढंग से चल सके और जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया जा सके.

हालांकि राष्ट्रपति ने विरोध उठने वाली आवाजों को लेकर साफ तौर पर कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का रोल भी महत्वपूर्ण होता है और अगर कोई विवाद है तो ख़ुद को सुलझाने का सबसे अच्छा माध्यम संवाद ही हो सकता है.

राष्ट्रपति के अलावा उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के चेयरमैन वेंकैया नायडू ने भी जनप्रतिनिधियों के आपत्तिजनक आचरण और अपराधी छवि का ज़िक्र करते हुए का कि इससे राजनेताओं की छवि खराब होती है और जनता की नज़र में गिर जाते हैं.

राज्यसभा के चेयरमैन वेंकैया नायडू ने कहा कि संसद के सदनों में हंगामा करना भी ठीक नहीं है. क्योंकि कई बार इस हंगामे की वजह से संसद में प्रश्न काल का भी समय बर्बाद होता है जो बिल्कुल भी सही नहीं है. ऐसे में ज़रूरी है कि राजनीतिक दल इस पर मंथन करें और ऐसे गतिरोधों को रोकें और उस वक़्त का सदुपयोग किया जा सके.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

फर्जी बिल बनाकर 27.99 करोड़ रुपए की ठगी, गिरफ्तार

Next Post

बारातियों से भरी गाड़ी पलटी, 3 की मौत

Next Post
बस की चपेट में आने से नाबालिग की मौत

बारातियों से भरी गाड़ी पलटी, 3 की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d