संवाददाता,
रांची: स्कूली शिक्षा विभाग एवं जैक के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया. इस कार्यशाला में उपस्थित नहीं होने वाले बीस प्रिंसिपलों को शो कॉज जारी किया गया.जैक के अध्यक्ष डॉ अरविंद प्रसाद सिंह ने मूल्यांकन पूर्व गुणवत्त शिक्षण की तालिका को स्पष्ट करते हुए कार्यशाला के औचित्य पर प्रकाश डाला. अब विद्यालयों में मासिक सार्वधिक परीक्षा,अभिभावक मीटिंग, छात्रों की उपस्थिति प्रोजेक्ट वर्क परीक्षाफल एवं क्रियाशीलन प्रतिभागिता आधारित मूल्यांकन को अनिवार्य बताया. उन्होंने पाठयक्रम निर्धारण विभाजन के विशेष सघन परामर्श केंद्र संचालन विषयों पर प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रस्तुति की एवं प्रतिभागियों के प्रश्नों का समाधान भी किया.
इस सभागार में ज़िला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार सिन्हा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालयों को परीक्षा से पूर्व सी.सी.टी.वी,बेंच डेस्क, पेयजल,शौचालय,परीक्षकता सूची,स्पेशल रेमीडीयल क्लास,शतप्रतिशत छात्रों की उपस्थिति के लिये जल्द ही व्यवस्था पूर्ण करने का निर्देश दिया है. कल विद्यालय में सभी प्रधान बैठक कर रणनीति निर्धारित कर निर्देशों का त्वरित अनुपालन सुनिश्चित करेंगे.इस कार्यशाला का संचालन अशोक प्रसाद सिंह ने किया, इस अवसर पर जैक आई टी कुणाल प्रताप सिंह,आशुतोष कुमार सिंह,अरुण कुमार शंकर झा सहित अन्य उपस्थित रहे.

