BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह प्रभारी के खिलाफ शो कॉज नोटिस जारी

by bnnbharat.com
November 10, 2019
in Uncategorized
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह प्रभारी के खिलाफ शो कॉज नोटिस जारी

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह प्रभारी के खिलाफ शो कॉज नोटिस जारी

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: आसन्न झारखण्ड विधानसभा चुनाव-2019 की घोषणा के साथ ही रांची जिलाभर में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है. चुनाव को लेकर जिला प्रशासन (निर्वाचन) की एवं विभिन्न कोषांगों ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए अपनी कमर कस ली है.

इसी क्रम में नोडल पदाधिकारी एमसीएमसी कोषांग-सह रांची के सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने रविवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह के खि़लाफ एक नोटिस जारी करते हुए 48 घण्टों के अंदर जवाब मांगा है.

नोडल पदाधिकारी एमसीएमसी कोषांग रांची लोकेश मिश्रा ने नोटिस जारी करते हुए पूछा है कि 8 नवंबर को एक दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार के अनुसार प्रेस क्लब, रांची में बगैर अनुमति के आपके द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया है. जो कि प्रथम दृष्टया आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला है.

इसके साथ ही पत्र प्राप्ति के दो दिनों के अंदर उनसे जवाब मांगते हुए कहा है कि आप अपना पक्ष स्पष्ट करें एवं क्यों न आपके खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की जाए.

पूर्व में आरजेडी लोकतांत्रिक पार्टी के खिलाफ भी दर्ज हो चुकी है एफआईआर

आरजेडी लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष की उपस्थिति में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई थी. जबकि उक्त के लिए जिला प्रशासन (निर्वाचन) या सिंगल विंडो सिस्टम से किसी भी प्रकार की इजाजत नहीं ली गयी थी. जो कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला है.
फ्लाइंग स्क्वाड की शिकायत पर अनुमंडल पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी, एमसीएमसी के निदेश पर पार्टी के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी.

गौरतलब है कि झारखण्ड विधानसभा चुनाव-2019 के तहत रांची जिला के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में 7 दिसंबर और 12 दिसंबर को मतदान होगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विरंची नारायण ने वायरल वीडियो को बताया फर्जी

Next Post

दूसरे चरण के 20 विस क्षेत्रों के लिए नामांकन कल से

Next Post
दूसरे चरण के 20 विस क्षेत्रों के लिए नामांकन कल से

दूसरे चरण के 20 विस क्षेत्रों के लिए नामांकन कल से

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d