BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सोने के चम्मच में जन्म लेने वाले सोरेन को दिखा दे बोकारो का रास्ता : सीएम

by bnnbharat.com
September 24, 2019
in समाचार
सोने के चम्मच में जन्म लेने वाले सोरेन को दिखा दे बोकारो का रास्ता : सीएम

Show the way of Bokaro to Soren born in a gold spoon: CM

Share on FacebookShare on Twitter

खास बातें:-

  • हर प्रखंड में खुलेगा कौशल विकास केंद्र.

  • पाकिस्तान में बनो प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और विधायक.

  • रोजगार व स्वरोजगार से जुड़कर अपना आर्थिक स्वावलंबन कर सकें सुनिश्चित.

  • आदिवासियों की भावनाओं के साथ किया खिलवाड़.

रांचीः सीएम रघुवर दास ने कहा है कि जनता ने जिस तरह दुमका से वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति को दरकिनार करते हुए दुमका के ही स्थानीय युवा सुनील सोरेन को अपना जनप्रतिनिधि चुना. ठीक उस प्रकार आप सभी भी आने वाले विधानसभा चुनाव में परिवारवाद की राजनीति करने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा को बोकारो का रास्ता दिखाएं. यह वही पार्टी है, और उसके लोग हैं, जिन्होंने आदिवासियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ और उनका शोषण किया. अगर आप स्थानीय युवा का चुनाव करते हैं तो वह आपके जरूरत के समय उपलब्ध रहेगा क्योंकि अगर आप बोकारो निवासी को विधायक बनाते हैं, तो वह आपके दुख और दर्द को कैसे समझ सकता है, इसलिए विचार करते हुए निर्णय लें. आप सभी मिलकर परिवारवाद की राजनीति कर रहे सोरेन परिवार का पत्ता संथाल परगना से साफ कर दें. सीएम मंगलवार को सारठ में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे.

जाओ पाकिस्तान में बनो प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और विधायक

रघुवर दास ने कहा कि केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 व 35ए को समाप्त किया. यह जम्मू कश्मीर के विकास में बाधक था, लेकिन इसका विरोध कांग्रेस और जेएमएम के नेता कर रहे हैं. वे भारत विरोधी बयान का समर्थन करते हैं. ऐसे समर्थन करने वालों को मैं कहता हूं. जाओ पाकिस्तान जाओ, वहां जाकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और विधायक बनो. ऐसे लोगों को संथाल में एक भी सीट नहीं मिलना चाहिए. यह आपको तय करना है.

हर प्रखंड में खुलेगा कौशल विकास केंद्र

रघुवर दास ने कहा कि विगत पांच वर्ष से वर्तमान सरकार पूरी ईमानदारी से आपकी सेवा कर रही है. हमारी नियत ही सेवा करने की है. सत्ता हमारे लिए सेवा का माध्यम है ना कि मेवा प्राप्त करने का. राज्य में बेरोजगारी को दूर करने के लिए युवाओं को डिग्री के साथ-साथ हुनरमंद होना भी जरूरी है. इस बात को ध्यान में रखते हुए संथाल परगना के हर प्रखंड में कौशल विकास केंद्र खोलने की योजना है. जहां युवाओं को दक्ष कर हुनरमंद बनाया जाएगा, ताकि वे रोजगार व स्वरोजगार से जुड़कर अपना आर्थिक स्वावलंबन सुनिश्चित कर सकें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

15 सूत्री मांगों पर रसोइया संयोजिका संघ 19 से राजभवन के समक्ष धरने पर, मांगे पूरी नहीं होने तक आंदोलन रहेगा जारी

Next Post

जलवायु परिवर्तन समिट में बोले पीएम मोदी, ‘सिर्फ बात नहीं, काम करना होगा’

Next Post
जलवायु परिवर्तन समिट में बोले पीएम मोदी, ‘सिर्फ बात नहीं, काम करना होगा’

जलवायु परिवर्तन समिट में बोले पीएम मोदी, 'सिर्फ बात नहीं, काम करना होगा'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d