मुंबई: सुशांत केस में ड्रग्स मामले की जांच कर रही एनसीबी आज बॉलीवुड की नामी एक्ट्रेस दीपिका, सारा और श्रद्धा कपूर से पूछताछ कर रही है. पूछताछ के दौरान एक बड़ा खुलासा हुआ है.
सूत्रों की मानें तो श्रद्धा कपूर ने बाताया कि फिल्म छिछोरे के रिलीज होने के बाद एक पार्टी हुई थी.जिसमें ड्रग्स था पर दीपिका की तरह श्रद्धा ने भी ड्रग लेने के सवाल पर साफ इंनकार कर दिया है.
इसके साथ ही श्रद्धा कपूर ने एक और बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि सुशांत ड्रग्स का सेवन करते थे. इतना ही नहीं वो सेट पर भी ड्रग लेते थे.

