रांची: रांची गौशाला प्रांगण में रविवार को श्री कृष्ण गोपाष्टमी महोत्सव बड़े ही सादगी पूर्ण ढंग से मनाया गया. महोत्सव सुबह साढ़े सात बजे गणेश पूजन ,हवन के साथ शुरू हुआ. इसके बाद आठ बजे से शहर की महिलाओं और बच्चों ने गोशाला प्रांगण में आकर गौ माता का पूजन किया, गो दर्शन किया, गो माता को चोकर ,हरा चारा ,रोटी इत्यादि खिलाया.
इस अवसर पर महिलाओं ने गौ पूजन के बाद गो आरती की और गौ माता की परिक्रमा की.
कोविड-19 को देखते हुए मेले का ,सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों की प्रतियोगिता, शोभायात्रा का कार्यक्रम स्थगित रखा गया.
संयोजक प्रमोद सारस्वत ने बताया कि हरमू रोड स्थित गोशाला सहित आठ अन्य जगहों में भी गो पूजन का कार्यक्रम गोशाला की देख रेख में हुआ.
शहर के आठ स्थानों में सुबह साढ़े सात बजे से 11 बजे तक महिलाओं, पुरुषों ने परिवार संग गौ माता की पूजा की और गौ माता के लिए दान दिया.
इन आठ स्थानों पर हुई पूजा:
(1) चांदनी चौक -कांके रोड- प्रभारी- दीपक सरावगी
2) श्रीराम गार्डन -कांके रोड- प्रभारी- पवन बजाज
3)श्री कृष्ण नगर कॉलोनी- रातू रोड-प्रभारी- ओमप्रकाश बरेजा.
4) होटल सिटी पैलेस- लालपुर- प्रभारी- विजय राजगढ़िया
5)मैंकी रोड– महावीर चौक– प्रभारी-शिव भगवान अग्रवाल
6)श्री दुर्गा मंदिर- बकरी बाजार-प्रभारी- निर्मल मोदी
7)श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर- सेवा सदनपथ-प्रभारी शिव शंकर साबू
8) आरोग्य भवन के सामने- सी एन हौंडा सिटी-बरियातू-प्रभारी- सुनील गुप्ता
-अपने-अपने क्षेत्र के प्रभार को बहुत ही अच्छे ढंग से निभाया:
गौ भक्त द्वारा आठ स्थाानों पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पूजा की गयी तथा गौ माता का दर्शन भी गो भक्तों ने किया. गौशाला में गाय के लिए चारा का दान भी गौ भक्तों ने दिया. गौ माता के लिए तुलादान की महत्ता बहुत बड़ी है तुला दान के माध्यम से गौ माता को आहार दिया जा सकता है. तुला दान की सामग्री में चोकर, गुड ,कुट्टी ,मकई दर्रा की व्यवस्था गोशाला में ही रखी गई थी. गौ माता के लिए रोटी की भी व्यवस्था है गौशाला की ओर से थी आये हुए गो भक्त गो माता को रोटी खिला रहे थे.
तुला दान के माध्यम से लोगों ने अपने वजन के बराबर का आहार के रूप में गुड, चोकर, खल्ली भूसी गौ माता को अपने हाथों से गोपाष्टमी के अवसर पर खिलाया.
आज की सेवा कार्य में मुख्य सचिव सज्जन सर्राफ, किशोरी लाल चौधरी ओमप्रकाश छापड़िया,शत्रुघ्न लाल गुप्ता, हरी कृष्ण बजाज राजकुमार , टिबड़ेवाल, प्रदीप राजगढ़िया ,प्रमोद सारस्वत ,अरुण बुधिया, दीपक सरावगी राजेंद्र बंसल, सुरेश जैन, घनश्याम शर्मा ,बसंत शर्मा, ललित,ज्योति बजाज सहित काफी संख्या में ट्रस्टीगण शामिल थे.

