लखीसराय: लखीसराय प्रखंड के रामपुर गांव के श्री गोविंद हाई स्कूल मानो/रामपुर के दशमी की परीक्षा में 80% अंक प्राप्त करने बाले छात्र और छात्राओं का श्री गोविंद आशीर्वाद् संस्थान रामपुर द्वारा सम्मानित किया गया. श्री गोविंद आशीर्वाद् संस्थान के सदस्य सुधांशु ने कहा कि यह इस संस्थान के लिए गौरव की बात है कि रामपुर गांव के भविष्य, सभी बच्चों को सम्मानित करने का अवसर मिला हैं और संस्थान को प्रेरित और मार्ग दर्शन और सहयोग करने के लिये उन सभी आदरणीय गुरूजन, बुद्धिजीवी, बुजुर्ग, युवा को सत सत नमन जो इस पुण्य और प्रेरणादायक कार्य में सब साथ मिलकर इसे संपन्न किए.
साथ ही उन्होंने कहा कि आप सभी आदरणीय गुरूजन, बुद्धिजीवी, बुजुर्ग, युवा से श्री गोविंद आशीर्वाद संस्थान की तरफ से आग्रह, आशा, अपेक्षा है कि इस पौराणिक देवस्थल रामपुर ग्राम के सर्वांगीण विकास के लिए अपना आशीर्वाद और सहयोग और साथ हमेशा बनाये रखें जिससे कि सभी युवा, नौजवानों को और ताकत और मजबूती के साथ आगे बढ़ने और कार्य को सफल बनाने के लिए ताकत मिलें .
संस्था के द्वारा सम्मानित छात्र-छात्राओं की कुछ इस प्रकार है-
1. आरती कुमारी – 437/500( D/O- श्री प्रकाश किरण, नौघारा टोला)
2. शिवम कुमार- 435/500 ( S/O- श्री राजीव कुमार- पुर्वारी टोला )
3. पृयम्बना कुमारी – 435/500 (D/O- श्री श्याम सुमरन कुमार,पुर्वारी टोला)
4.रिया कुमारी- 434/500 (D/O- श्री राजेश कुमार सिंह- बाबा टोला)
5. कल्याणी कुमारी- 434/500 (D/O- श्री सत्येंद्र पाण्डेय)
6. प्रतिमा कुमारी- 432/500
7. अचला कुमारी- 425/500
8.अदिती कुमारी- 418/500
9. कुमारी दृष्टि प्रिया- 413/500
10. नूतन कुमारी-410/500

