BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

श्रीलंका: राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान खत्म, 80 फीसदी पड़े वोट

by bnnbharat.com
November 17, 2019
in Uncategorized
श्रीलंका: राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान खत्म, 80 फीसदी पड़े वोट
Share on FacebookShare on Twitter

भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका में 8 वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए शनिवार को वोटिंग हुई. इस बीच कोलंबो में वोट डालने के लिए लोगों को ले जा रही बस पर फायरिंग की घटना सामने आई. सूत्रों की माने तो अल्पसंख्यक मुस्लिम वोटरों को लेकर जा रही बस पर फायरिंग की गई थी. स्थानीय पुलिस के मुताबिक, इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. वोटिंग के दौरान छिटपुट हिंसा की खबरों को छोड़ दिया जाए तो श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव में मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई.

श्रीलंका में राष्ट्रपति को प्रधानमंत्री से अधिक अधिकार और शक्तियां प्राप्त होती हैं इसलिए वहां राष्ट्रपति का चुनाव बहुत अहम माना जाता है. सूत्रों के अनुसार  पूरे श्रीलंका में मतदान के लिए 1.59 करोड़ मतदाता हैं, जिनके लिए श्रीलंका प्रशासन की ओर से 12,845 मतदान केन्द्रों का निर्माण किया गया था. चुनाव निगरानी समूहों के मुताबिक मतदान का अंतिम आंकड़ा 80 प्रतिशत रहा. अब लोगों को नतीजों का इंतजार है। चुनाव परिणाम सोमवार को आयेंगे.

श्रीलंका के शीर्ष पद के लिए हो रहे इस चुनाव में कुल 35 उम्मीदवार मैदान में है. चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी के उम्मीदवार और आवास मंत्री सजीथ प्रेमदासा और विपक्ष के नेता गोताबाया राजपक्षे के बीच कड़ा मुकाबला रहा.  साल 2015 में राष्ट्रपति चुने गए सिरिसेना इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

संसदीय कार्य मंत्री की सर्वदलीय बैठक आज

Next Post

जेफ बेजोस को पछाड़ बिल गेट्स फिर बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स

Next Post
जेफ बेजोस को पछाड़ बिल गेट्स फिर बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स

जेफ बेजोस को पछाड़ बिल गेट्स फिर बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d