रांची: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि में छात्र संघ चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के बीच तनाव बढ़ गया है. शनिवार को 39 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा. इसमें सबसे अधिक 10 नामांकन पत्र अध्यक्ष पद के लिए भरा गया है. जबकि उपाध्यक्ष के लिए आठ ,सचिव के लिए सात ,संयुक्त सचिव के लिए सात ,सचिव पद के लिए सात उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा. 22 सितंबर को सुबह 10 .30 बजे से दोपहर दो बजे तक जैकब हॉल में नामांकन पत्र की स्क्रूटनी होगी, फिर 3.30 बजे उम्मीदवारों की सूची जारी होगी. 23 सितंबर को नामांकन पत्र वापस लिया जा सकेगा. इसी दिन शाम 3.30 बजे उम्मीदवारों की फाइनल सूची जारी होगी. 25 सितंबर को शाम 4 बजे चुनाव प्रचार का समापन होगा.
26 सितंबर को सुबह 10.30 बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा. 27 सितंबर को मतगणना होगी.
वहीं रांची विवि छात्र संघ चुनाव के लिए वोटर लिस्ट शनिवार को जारी की गयी. स्नातकोत्तर विभाग ,13 अंगीभूत कॉलेज व पांच बीएड कॉलेज से जीते उम्मीदवार ही रांची विवि छात्र संघ चुनाव के वोटर होगे. विवि द्वारा कुल 95 वोटर की सूची जारी की गयी है. यह सूची स्नातकोत्तर भुगर्भशास्त्र विभाग में जारी की गयी है. सूची में ही शामिल उम्मीदवार अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष ,सचिव, संयुक्त सचिव व उपसचिव पद के लिए चुनाव में खड़े होंगे.

