गढ़वा: छुट्टी को लेकर सिपाही और थाना प्रभारी के बीच मारपीट, आरोप सदर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत और सब इंस्पेक्टर स्वामी रंजन ओझा के ऊपर लगा है, इन दोनों के द्वारा सदर थाना के सिपाही रमेश उरांव के साथ मारपीट किया गया है. मारपीट में घायल सिपाही रमेश को अन्य साथी जवानों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.

