साकची थाना जमशेदपुर के SI योगेंद्र राय को ACB की टीम ने 10 हज़ार घुस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. मिली जानकारी के अनुसार टेल्को थाना क्षेत्र के राजेंद्र ठाकुर को अपनी पान की गुंगटी की मरम्मत करवाने की इजाजत लेनी थी, जिसके लिए वो लगातार साकची थाना का चक्कर काट रहे थे, SI योगेंद्र राय ने गुंगटी की मरम्म्मत की इजाजत देने के एवज में 20 हज़ार रूपए की मांग की, जिसकी शिकायत राजेंद्र ने ACB से करदी, जिसके बाद ACB की टीम ने SI योगेंद्र राय को सोमवार की सुबह 10 हज़ार घुस लेते उनके थाना परिसर के आवास से रंगो हाथ गिरफ्तार कर लिया।

