रांचीः एक बार फिर एसआई ने खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी. इस साल अब तक आठ पुलिसकर्मी आत्महत्या कर चुके हैं. अब नया मामला सामने आया है. सीआरपीएफ के एसआई बुमेर सिंह ने खुद को गोली मार अपनी जान दे दी.
वह चाईबारा के किरीबुरू थाना में प्रतिनियुक्ती पर था. पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आत्महत्या के पीछे पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है.

