रांची:- राज्य में ठंड का प्रकोप बढ़ने के साथ ही रांची लेक में साइवेरियन पक्षियों का पहुंचना शुरू हो गया है. पक्षियों की चहचहाट तालाब के आस-पास की सड़कों से गुजरनें वाले लोगों को तालाब की ओर देखने को मजबूर कर रही हैं. वहां से गुजरनें वाले लोग इस रमणीय दृश्य और साइवेरियन पक्षियों को देखने के लिए ठहर जा रहे है. रांची लेक बचाओं संघर्ष समिति के संरक्षक राजीव रंजन मिश्रा ने बताया कि साइवेरियन पक्षी कई वर्षो से ठंड के मौसम में यहां पहुंचते है. सरकार अगर इस तालाब को बेहतर बना दे तो यह शहर की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम कर सकती है.

