रांची: JMM सुप्रीमो व उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव, रिपोर्ट आने के बाद दोनों होम आइसोलेशन में हैं. कुछ दिन पहले आवास से कई संक्रमित मिले थे जिसके बाद पूरे परिसर को सैनीटाईज किया गया था.
इससे पहले उनके आवास के कई कर्मचारी संक्रमित मिले थे. इसके बाद JMM सुप्रीमो की तबीयत खराब हो गई. शुक्रवार को उन दोनों की जांच कराई गई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई. देर रात तक उन्हें किसी अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया था.
गौरतलब है कि एक बार पहले भी उनकी की जांच हुई थी, उस वक्त वे निगेटिव पाये गये थे.

