रांची: जेपीएससी गेट के बाहर धरना दे रहे हैं छात्रों की स्थिति शुक्रवार की देर रात अचानक बिगड़ गयी, आपाधापी में 108 एंबुलेंस को बुलाया गया. बीमार छात्रों को गाड़ी पर बैठाया गया. लेकिन, जब चलने की बारी आयी तो एंबुलेंस चालू ही नहीं हो पाया. चालक ने हरसंभव प्रयास किया, पर वाहन चालू होने का नाम ही नहीं ले रहा था.
Also Read This: कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता महत्वपूर्ण: उपायुक्त
जेपीएससी कार्यालय के समक्ष खड़े कुछ पुलिस वाले वाहन को कुछ दूर तक धकेल कर ले गये, तब जाकर वह स्टार्ट हुआ. ये तो उन छात्रों की बात थी जो धरने पर बैठे हैं. अचानक राह चलते कोई दुर्घटना हो जाये और इमरजेंसी में अस्पताल ले जाने की जरूरत पड़ी तो भगवान ही मालिक है.
Also Read This:कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता महत्वपूर्ण: उपायुक्त

