BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बीमार लालू ने झारखंड हाईकोर्ट में लगाई गुहार, जमानत पर जल्द करें सुनवाई

by bnnbharat.com
January 25, 2021
in समाचार
एयर एंबुलेंस से दिल्ली गये लालू यादव
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:- दिल्ली एम्स (aiims) में भर्ती आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव (lalu yadav) की ओर से जमानत पर जल्द सुनवाई के लिए झारखंड हाईकोर्ट (jharkhand high court) से गुहार लगाई गई है. ये मामला दुमका कोषागार से जुड़ा हुआ है. लालू यादव को सीबीआइ कोर्ट ने दुमका कोषागार मामले में 7 साल की सजा सुनाई है. ऐसे में लालू यादव की ओर से आधी सजा काटने और बीमारी का हवाला देते हुए हाईकोर्ट से जमानत की मांग की गई है.

बता दें कि लालू यादव को चारा घोटाले के चार मामलों में सीबीआई कोर्ट से सजा मिली है. इनमें से 3 मामलों में झारखंड हाईकोर्ट से उन्हें जमानत मिल चुकी है. दुमका मामले में बेल मिलते ही वे जेल से बाहर आ जाएंगे.

हाईकोर्ट में जवाब दाखिल

दुमका मामले में सोमवार को लालू यादव की ओर से हाईकोर्ट में जवाब दाखिल किया गया. उनके वकील देवर्षि मंडल ने जवाब दाखिल किया. जिसमें ये बताया गया कि कोर्ट के आदेश पर लालू की जेल में रहने की अवधि की पूरी रिपोर्ट अदालत में दाखिल की गई है. लालू यादव दुमका कोषागार मामले में 42 माह 23 दिन जेल में बिताए हैं, जो सजा की आधी अवधि होती है. ऐसे में उन्हें जमानत मिलनी चाहिए.

एम्स में भर्ती

लालू यादव फिलहाल दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती हैं. सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें रिम्स से एम्स रेफर किया गया. आनन-फानन में उन्हें एयर एंबुलेंस से रांची से दिल्ली ले जाया गया. लालू यादव के चेहरे में सूजन पाया गया और लंग्स में संक्रमण देखा गया. जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एम्स भेजा गया. वो पहले से ही 15 से ज्यादा बीमारियों से पीड़ित हैं

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2021 विजेताओं से संवाद, सविता ने पीएम से कहा- राष्ट्रगान का धुन बजता है तो काफी अच्छा लगता है. कोई तारीफ करें तो भटकना नहीं है-पीएम

Next Post

वाईफाई सिटी के रूप में विकसित हुआ बोकारो शहर

Next Post
वाईफाई सिटी के रूप में विकसित हुआ बोकारो शहर

वाईफाई सिटी के रूप में विकसित हुआ बोकारो शहर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d