जमशेदपुर: कोरोना महामारी के इस दौर में झारखंड पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अक्षया किचन का लाभ शहर के गरीब लोगों को लॉकडाउन की शुरुवात से ही के मिल रहा है.
जहां राज्यभर के सभी थाना द्वारा संचालित अक्षया किचन में सैकड़ों की संख्या में दिहाड़ी महिला और पुरूष मजदूर हर दिन भोजन कर रहे है. जमशेदपुर में भी इसका सफल संचालन किया जा रहा है.
इस संबंध में सिदगोड़ा थाना में संचालित हो रहे अक्षया किचन के मामले में एएसआई रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि थाना प्रभारी मनोज ठाकुर के नेतृत में उक्त योजना के माध्यम से हर दिन करीब दो सौ जरूरमंदों को भोजन कराया जा रहा है.
वहीं उन्होंने बताया कि इस शिविर में महिलाओं की संख्या अधिक रहती है. जहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सभी जरूरतमंदों को हर दिन भोजन कराया जा रहा है.
साथ ही कोरोना महामारी से बचाव में पुलिस का सहयोग करने तथा माक्स पहन कर सोशेल डिस्टेंसिंग का पालन करने, सैनिटाइजर का प्रयोग करने, खाने से पूर्व हाथ धोने के संबंध में लोगों को पुलिस द्वारा समझाई जाती है.

