BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सिमडेगा में भी मिले हैं स्वर्ण भंडार के संकेत

झारखण्ड में जीएसआई सोने की मात्रा पता करने का काम करेगी शुरू

by bnnbharat.com
June 22, 2020
in समाचार
सिमडेगा में भी मिले हैं स्वर्ण भंडार के संकेत

सिमडेगा में भी मिले हैं स्वर्ण भंडार के संकेत

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड झारखंड में सोने के चार नए भंडार होने के संकेत मिलने के बाद भारतीय भूगर्भ सर्वेक्षण (जीएसआई) अब यहां सोने की मात्रा का पता लगाने का काम शुरू करेगी. हालांकि, यह काम अब बरसात के बाद भी शुरू हो सकता है. इस प्रक्रिया में दो साल का समय लग सकता है. सोने पाए जाने वाले खास तरह के क्वार्टज चट्टानों के उस स्थान पर धरती में कहां और कितनी गहराई तक होने का अनुमान लगाया जाएगा. अलग-अलग कोण से जमीन को ड्रिल कर प्राप्त नमूनों के आधार पर उनका रासायनिक विश्लेषण किया जाएगा. इससे अलग-अलग गहराई में संभावित गुणवत्ता का अनुमान भी लगाया जाएगा.

सिमडेगा जिले में भी सोना होने का अंदेशा

सिमडेगा जिले में भी स्वर्ण भंडार के संकेत मिले हैं. यह सिमडेगा के करसई प्रखंड के सागजोग बागबेड़ा गांव के पास है. इसके अलावा जमशेदपुर के कोकपाड़ा और चिरूगोड़ा में भी सोना पाए जाने के प्रमाण मिले हैं. कोकपाड़ा धालभूमगढ़ प्रखंड में है और चिरूगोड़ा गम्हरिया प्रखंड में है. सरायकेला-खरसावां के बच्चनकोचा और हलेन रघुनाथपुर गांवों के पास भी सोने के होने की संभावना है. ये गांव नीमडीह प्रखंड में हैं.

प्रारंभिक जांच में हो चुकी है पुष्टि

भारतीय भूगर्भ सर्वेक्षण (जीएसआई) के प्रयोगशालाओं की प्रारंभिक जांच में झारखंड में सोने के चार नए भंडार होने के संकेत मिले हैं. इसकी पुष्टि हुई है. भारत सरकार के भूतात्विक कार्यक्रम पर्षद ने भी जीएसआई की रिपोर्ट को हरी झंडी मिल गई है. अब यहां जमीन के अंदर स्वर्ण भंडार का पता लगाने के लिए गहन अनुसंधान होगा. इससे पता चल पाएगा कि इन चारों स्थानों पर जमीन के नीचे सोने की कितनी मात्रा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जगन्नाथ पुरी यात्रा निकालने के पक्ष में केंद्र, SC ने आदेश जारी करने के लिए लिया समय

Next Post

मुरैना जिले की 5 विधानसभाओं के उपचुनाव प्रस्तावित

Next Post
मुरैना जिले की 5 विधानसभाओं के उपचुनाव प्रस्तावित

मुरैना जिले की 5 विधानसभाओं के उपचुनाव प्रस्तावित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d