नई दिल्ली:- दिल्ली में जारी किसान आंदोलन ने हिंसक रूप ले लिया है. कृषि कानूनों के विरोध में जारी किसानों के प्रदर्शन के दौरान हिंसा की कई तस्वीरें देखने को मिल रही है. ऐसी ही एक तस्वीर में निहंग किसान दिल्ली पुलिस के जवानों पर जानलेवा हमले की कोशिश करते हैं. हालांकि उनके साथ ही प्रदर्शन कर रहे कुछ किसानों ने उनको रोक लिया. पुलिस के जवान ने किसी तरह अपनी जान बचाई.

