नई दिल्ली : साइलेंट किलर INS करंज सबमरीन Navy में शामिल हुई. दुश्मन के लिए आईएनएस करंज घातक अदृष्य हथियार है. दुश्मन के लिए उसे ढूंढ पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है और यह सबमरीन पलक झपकते ही दुश्मन के परखच्चे उड़ा देगी.
सबमरीन आईएनएस करंज को साल 2018 में समुद्र में टेस्ट के लिए उतारा गया था. करंज हर टेस्ट में अव्वल रही है. कलवरी क्लास की पहली दो सबमरीन कलवरी और खंडेरी पहले ही नौसेना में शामिल हो चुकी हैं. कलवरी क्लास की कुल 6 सबमरीन मुंबई के मझगांव डॉक लिमिटेड में बनाई जा रही हैं. अब आईएनएस करंज देश की आन बान और शान बन गई है.

