BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘एग्रो फार्म’ क्षेत्र में सिल्ली बनाएगा अपनी अलग पहचान: आजसू

by bnnbharat.com
May 30, 2020
in समाचार
‘एग्रो फार्म’ क्षेत्र में सिल्ली बनाएगा अपनी अलग पहचान: आजसू
Share on FacebookShare on Twitter

ज्योत्सना,

खूंटी: सिल्ली पूरे राज्य ही नहीं देश में एग्रो फार्म के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाएगा. यह कहना है आजसू सुप्रीमो सह पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश महतो का है.

सिल्ली स्टेडियम में आयोजित विशेष बैठक में सिल्ली में आ रहे प्रवासी मजदूरों, स्थानीय बेरोजगारों और किसानों को ध्यान में रख कर कई कृषि आधारित योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए कार्य योजना बनाई जा रही है.

सुदेश महतो ने कहा कि सरकार जिस तरीके से विकास को लेकर कानून बना रही है. उसी दिशा में सिल्ली की आमजनता भी कार्य योजना बनाकर आगे बढ़ेगी.

झारखंड में  मैन पावर की कमी नहीं है. झारखंड में एग्रो फार्म आधारित उच्च तकनीक का प्रशिक्षण किसानों को देकर आगे बेहतर कार्य किये जायेंगे. मनरेगा के तहत कृषि संबंधी कार्य किये जायेंगे साथ ही ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से खाद्य प्रसंस्करण समेत अन्य एग्रो बेस्ड फल-फूलों के उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा.

झारखंड में रायपुर से अमरूद आता है. कोलकात्ता से आम की कई किस्में झारखंड आती हैं, लेकिन अब होम मेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने के लिए प्रवासी मजदूरों और स्थानीय किसानों को प्रशिक्षण देकर कैश क्रॉप को बढ़ावा दिया जाएगा, साथ ही अगले वर्ष से सिल्ली की जमीन से ही उपजे पौधे पूरे राज्य में सप्लाई किये जायेंगे.

साथ ही विगत तीन माह से स्कूलों के विद्यार्थियों की बाधित पढ़ाई को कैसे एक माह में घर-घर जाकर पूरा किया जाएगा, इसे लेकर भी कार्य योजना तैयार की जा रही है.

बच्चों का भविष्य कैसे बेहतर हो इसे लेकर सिल्ली के अधिकारी और शिक्षक बेहतर तालमेल से बाधित पढ़ाई को पूर्ण करेंगे. शिक्षा की होम डिलीवरी सिल्ली में अगले सप्ताह से ही शुरू की जाएगी.

सिल्ली स्टेडियम में आयोजित विशेष बैठक में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों समेत, मनरेगा, जेएसएलपीएस, पारा शिक्षक समेत कई शिक्षाविद शामिल थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

निरंजन साव हत्याकांड मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

Next Post

पुलिस हिरासत में अब्दुल जब्बार की मौत, आश्रित को 3 लाख का मुआवजा

Next Post
पुलिस हिरासत में अब्दुल जब्बार की मौत, आश्रित को 3 लाख का मुआवजा

पुलिस हिरासत में अब्दुल जब्बार की मौत, आश्रित को 3 लाख का मुआवजा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d