BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सिमडेगा : सड़क के किनारे खड़ी कार पर ट्रक पलटा,दबने से एक कि मौत चार घायल,कार के परखच्चे उड़ गया

by bnnbharat.com
December 21, 2020
in समाचार
सिमडेगा : सड़क के किनारे खड़ी कार पर ट्रक पलटा,दबने से एक कि मौत चार घायल,कार के परखच्चे उड़ गया
Share on FacebookShare on Twitter

सिमडेगा:- जिले की कोलेबिरा घाटी में एस मोड़ के पास सोमवार दोपहर को भयानक सड़क दुर्घटना हुआ.जहां एक मालवाहक ट्रेलर स्विफ्ट डिजायर कार के उपर पलट गया. इससे ट्रेलर पर लदे केमिकल के बोरे कार पर गिर गए.जिससे घटना में एक की मौत हो गई. वहीं चार लोग घायल हुए. सभी एक ही परिवार के है.बताया गया कि बीरू निवासी दिनेश प्रसाद अपने बेटे,भाई की पत्नी और दो भतीजी के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से रजरप्पा अपने बीमार दामाद को देखने जा रहे थे. इसी क्रम में कोलेबिरा घाटी एस मोड़ के पास जाम लगी थी.जाम देख कार चला रहा दिनेश प्रसाद का बेटा कुमुद प्रसाद कार को किनारे खड़ा कर दिया. तभी सामने से केमिकल लोड एक ट्रेलर ट्रक रफ्तार से विपरीत दिशा से आता हुआ उनकी कार की तरफ पलट गया. घटना में कार पूरी तरह से दब गई.घटना की जानकारी मिलते ही बीरू वासियों के साथ-साथ कोलेबिरा थाना प्रभारी रामेश्वर भगत सदल बल घटनास्थल पहुंचे. सभी ने मिल कर को जेसीबी की मदद से ट्रेलर के नीचे दबी कार को निकाला. कार की स्थिति इतनी भयावह थी की किसी ने उसमें से किसी को भी जीवित निकलने की उम्मीद नहीं की थी. परखच्चे उड़ चुकी कार के अंदर से घायल अवस्था में कुमुद प्रसाद, तारा देवी, दिनेश प्रसाद, काजल कुमारी और पायल कुमारी को बाहर निकाला गया. जबकि दिनेश प्रसाद की स्थिति नाजुक थी. वहीं तारा देवी गंभीर रूप से घायल थीं और कुमुद, पायल और काजल घायल थे.स्थानीय लोगों और पुलिस ने सभी को आनन फानन में बीरू शांति भवन अस्पताल लाया गया. डाक्टरों ने दिनेश प्रसाद को मृत घोषित कर दिया. वहीं तारा देवी को गंभीर हेड इंज्यूरी बताया गया. दिनेश की छाती में गंभीर चोट है. काजल और पायल को हल्की चोट आई है. सभी को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया. इधर घायलों के अस्पताल पंहुचते ही बीरू वासी उमड़ पड़े. अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र कुमार तत्काल बीरू अस्पताल पंहुचे और घायलों की स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर सभी रेफर घायलों को राँची भेजने का प्रबंध किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हजारीबाग में बनेगा भव्य नगर निगम भवन

Next Post

रांची का मशहूर कुमार गर्ल्स हॉस्टल हुआ सील

Next Post
रांची का मशहूर कुमार गर्ल्स हॉस्टल हुआ सील

रांची का मशहूर कुमार गर्ल्स हॉस्टल हुआ सील

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d