BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

UPDATE: ACB ने रांची व धनबाद नगर निगम समेत 4 कार्यालयों में एक साथ की छापेमारी

by bnnbharat.com
February 26, 2020
in समाचार
UPDATE: ACB ने रांची व धनबाद नगर निगम समेत 4 कार्यालयों में एक साथ की छापेमारी

UPDATE: ACB ने रांची व धनबाद नगर निगम समेत 4 कार्यालयों में एक साथ की छापेमारी

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: गलत तरीके से नक्शा पास करने, बिना नक्शा पास हुए इमारत खड़ी करने जैसे भ्रष्टाचार की शिकायत की जांच के लिए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, एसीबी की टीम ने एक साथ रांची, धनबाद नगर निगम कार्यालय, रांची स्थित रजिस्ट्री कार्यालय और डोरंडा थाने में छानबीन की.

इस छापेमारी में संबंधित विभाग के नोडल पदाधिकारी भी मौजूद थे. इस छानबीन से इन दफ्तरों में हड़कंप मच गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसीबी ने सुबह करीब साढ़े दस बजे रांची नगर निगम कार्यालय, धनबाद नगर निगम कार्यालय, रजिस्ट्री ऑफिस रांची पर एक साथ दबिश दी. रांची नगर निगम में डीएसपी सादिक अनवर रिजवी के नेतृत्व में छापेमारी की गई.

एसीबी की टीम ने यहां कई दस्तावेजों को खंगाला. इस दौरान इन कार्यालयों में एसीबी की दबिश से अफसर से लेकर कर्मचारी तक में हड़कंप मच गया. अधिकतर लोग ऑफिस से गायब हो गए. अधिकारियों से बारी-बारी से कामकाज संबंधी फाइलें तलब की.

एसीबी के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिन कार्यालयों और प्रतिष्ठानों में भ्रष्टाचार के कारण जनसाधारण को परेशानियां होने की शिकायतें मिलती है, उन सभी पर राज्य सरकार के आदेश के आलोक में एसीबी द्वारा कार्रवाई की जा रही है.

एसीबी के डीजी सह ब्यूरो प्रमुख के निर्देश पर डीआईजी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा चार टीमें गठित कर छापेमारी करायी जा रही है. प्रत्येक टीम के सुरक्षार्थ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है.

एसपी ने बताया कि पायी गयी त्रुटियों के संबंध में राज्य सरकार के संबंधित विभाग को भेजा जाएगा, जहां के आदेश प्राप्त होने पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

रांची नगर निगम में जांच कर रहे एसीबी के डीएसपी सादिक अनवर ने बताया कि सरकार की ओर से प्रिवेंटिव चेक किया जा रहा है. नगर निगम में बनने वाले नक्शा, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, वाटर कनेक्शन आदि सेवाओं की सर्विस डिलिविरी के तौर तरीकों की जांच की गई.

इधर, बुधवार सुबह 10.30 बजे एसबी की एक टीम धनबाद नगर निगम कार्यालय पहुंची. नगर आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप से विकास कार्यों की फाइलों की मांग की. इसके बाद निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया.

एसबी के अधिकारी नगर निगम कार्यालय में बैठकर फाइलों को खंगाला. एक-एक फाइलों की जांच की गई. जांच में गडबड़ी मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी. धनबाद नगर निगम कार्यालय में एसीबी की कार्रवाई को लेकर डीएमसी के अधिकारी और कर्मचारी सकते में हैं.

इधर, रांची स्थित रजिस्ट्री ऑफिस में भी एसीबी की टीम पहुंची. कर्मचारियों ने बताया कि कुछ पुराने मामले की जानकारी लेने के लिए एसीबी की टीम यहां आई थी. टीम को वह उपलब्ध करा दी गई है. हालांकि कार्यालय के कर्मचारी एसीबी की धमक के बाद पूरी तरह सतर्क दिखे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सड़क नेटवर्क को बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: आलमगीर आलम

Next Post

मेयर की ओर से एसीबी की टीम को जांच से रोका जाना दुर्भाग्यपूर्ण: कांग्रेस

Next Post
मेयर की ओर से एसीबी की टीम को जांच से रोका जाना दुर्भाग्यपूर्ण: कांग्रेस

मेयर की ओर से एसीबी की टीम को जांच से रोका जाना दुर्भाग्यपूर्ण: कांग्रेस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d