साजन मिश्रा,
गोड्डा: सीएम से लेकर पीएम तक की नींद उड़ाने वाली अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक भयानक महामारी बनकर उभरी कोरोना वायरस नामक बीमारी देश समेत विदेश स्तर पर एक चिंताजनक रूप ले लिया है. इसी से एहतियातन के लिए मंगलवार को बसंतराय प्रखंड विकास पदाधिकारी शेखर कुमार की अध्यक्षता में बसंतराय थाना प्रांगण में थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख स्वीटी देवी, प्रखंड मुख्यालय स्थित शिफा नर्सिंग के डॉक्टर सरफराज एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं सैकड़ों लोगों के बीच एक जागरूकता अभियान को लेकर बैठक की गई जिसमें खासकर बसंतराय बाजार के सभी दुकानदारों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी, साथ ही बाहर से आ रहे लोगों को संदिग्ध अवस्था में देखते हुए उनसे दूरी बनाने की सलाह दी.
Also Read This: कोरोना: बढ़ी ऑनलाइन शॉपिंग, Amazon देगा 1 लाख नई नौकरियां
प्रखंड विकास पदाधिकारी शेखर कुमार ने बताया कि झारखंड में इसका असर अभी शून्य है लेकिन चीन से उत्पन्न हुए इस महामारी ने धीरे-धीरे अपना पांव पसार कर आम जनता से लेकर प्रशासन तक की नींद उड़ा दी है, जिसके एहतियातन के तौर पर झारखंड राज्य सरकार ने अगले माह के 14 अपैल तक सभी प्रकार के सरकारी-गैर सरकारी कार्यालय को बंद करते हुए एवं भीड़-भाड़ वाले कार्यों पर रोक लगा दिया है, ऐसे में लोग सरकार के द्वारा जारी किए गए फरमान का पालन कर इस महामारी से अपने आप को बचा सकते हैं.
Also Read This: कोरोना से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली गयी है: SDO
वहीं थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने बसंतराय मुख्य बाजार स्थित सभी दुकानदारों को अपने आस-पास भरपूर साफ-सफाई रखने की चेतावनी दी है, खासतौर पर मुख्य बाजार स्थित नाई एवं मांस-मछली के विक्रेताओं को साफ तौर पर निर्देश देते हुए कहा कि देश और दुनिया में कोरोना को लेकर उत्पन्न स्थिति को देखते हुए मांस-मछली की बिक्री पर तत्काल रोक लगनी चाहिए, जिससे इससे होने वाले संक्रमण से बचा जा सके.
मुख्यालय स्थित एक मात्र शिफा नर्सिंग होम के संचालक डॉक्टर सरफराज ने बताया कि प्राथमिक स्तर पर हमारे यहां इससे निपटने के लिए कुछ व्यवस्था की गई है. अगर कोई व्यक्ति संदिग्ध स्थिति में देखा या पाया जाता है तो एहतियातन के तौर पर प्राथमिक उपचार की व्यवस्था कर ली गयी गयी है. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी शेखर कुमार, थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह, गिरिधर गोपाल, प्रखंड प्रमुख स्वीटी देवी, मुखिया बिनु मिश्रा, अमृता किस्कु, सीताराम खेतान, आलमगीर आलम, मोहम्मद फारूक, कैलाश पंडित सहित कई लोग मौजूद रहे.

