BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सिंगर कुमार सानू कोरोना संक्रमित, अमेरिका के लिए होने वाले थे रवाना

by bnnbharat.com
October 16, 2020
in समाचार
सिंगर कुमार सानू कोरोना संक्रमित, अमेरिका के लिए होने वाले थे रवाना
Share on FacebookShare on Twitter

मुम्बई: दुनियाभर में अपने पैर पसारे कोरोना वायरस का का कहर महीनों बीत जाने के बाद भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है. फिल्म इंडस्ट्री पर भी इस वायरस का प्रकोप देखने को मिला है. हाल ही में प्लेबैक सिंगर कुमार सानू कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।. कुमार सानू अपने परिवार से मिलने के लिए अमेरिका के लॉस एंजिल्स रवाना होने वाले थे. जिसके पहले ही वो कोरोना संक्रमित हो गए जिससे अब उनका प्लान भी कैंसिल हो गया है.

इस बात की जानकारी कुमार सानू के फेसबुक के जरिए दी गई है. कुमार सानू के फेसबुक पेज पर एक पोस्ट साझा किया गया है. इस पोस्ट में लिखा है, ‘दुर्भाग्यवश सानू दा (कुमार सानू) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. कृपया उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए कामना करें, धन्यवाद.’ खबरों के मुताबिक कुमार सानू मुंबई में जहां रहते हैं बीएमसी ने उस बिल्डिंग के फ्लोर को सील कर दिया है.

हाल ही में एक मीडिया हाउस से बात करते हुए कुमार सानू ने बताया था कि पूरे लॉकडाउन भर वह लगातार काम करते रहे हैं. 9 महीने से वह अपने परिवार से नहीं मिले. उनको परिवार से मिलने लॉस एंजिल्स जाना था. कुमार सानू ने बताया था, ‘मैं अपनी पत्नी सलोनी, बेटी शैनन और ऐनाबेल से मिलने के लिए बेकरार हूं. फाइनली 20 अक्तूबर को उनके साथ अपना बर्थडे मनाऊंगा.’

वहीं कुमार सानू की पत्नी सलोनी ने बताया, ‘अगर उन्हें ठीक लगा तो 8 नवंबर तक वो यूएस आएंगे. फिलहाल वह क्वारंटीन हैं. वह हम लोगों से मिलने के लिए बीते 9 महीने से तड़प रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर वो नहीं आ पाएंगे तो आने वाले सारे त्योहार सेलिब्रेट करने पूरा परिवार उनके पास मुंबई आ जाएगा.’

गौरतलब है कि इन दिनों कुमार सानू के बेटे जान सानू बिग बॉस के घर में हैं. इस बीच जान अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी कई खुलासे कर रहे हैं. हाल ही में जान ने बताया था कि जब उनकी मां छह महीने की प्रेग्नेंट थीं तब उनके माता पिता का तलाक हो गया था. जन्म के बाद से ही जान अपनी मां के साथ ही रहे थे. उन्होंने बताया कि उनकी मां उनके लिए पिता के भी समान हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिल्ली में इमरजेंसी लागू…….

Next Post

उपायुक्त ने कैरो प्रखंड का भ्रमण किया, किसानों से मिल समस्याएं सुनीं

Next Post
आर सेटी एडवाइजरी कमेटी की बैठक, प्रशिक्षण देने पर चर्चा

उपायुक्त ने कैरो प्रखंड का भ्रमण किया, किसानों से मिल समस्याएं सुनीं

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d