BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गायक मीका सिंह का जन्मदिन आज

by bnnbharat.com
June 10, 2020
in समाचार
गायक मीका सिंह का जन्मदिन आज
Share on FacebookShare on Twitter

मुम्बई:  पंजाबी गानों से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाले गायक मीका सिंह का आज जन्मदिन है.  सोमवार को 42वां जन्मदिन मना रहे मीका का सफर किसी फिल्म से कम नहीं है. मीका सिंह का जन्म 10 जून, 1977 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ था. मीका का असली नाम अमरीक सिंह है. उनके पिता अजमेर सिंह और मां बलबीर कौर स्टेट लेवल के रेसलर थे.

6 भाइयों में मीका सिंह सबसे छोटे हैं. पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर दलेर मेहंदी (Mika Singh Daler Mehndi Relation) मीका के बड़े भाई हैं. मीका 8 साल की उम्र में गायकी की शिक्षा लेने लगे थे. वह कई वाद्य यंत्रों को बजाने में भी माहिर हैं. मीका को जब अपने पैशन का अहसास हुआ तो उन्होंने तय कर लिया था कि वह सिंगिंग की दुनिया में ही अपना नाम कमाएंगे. शुरूआती दिनों में वह जागरण, रतजगा और कीर्तन में गाया करते थे.

कई रियलिटी शो को जज कर चुके हैं मीका सिंह

मीका सिंह कई रियलिटी शो को जज कर चुके हैं. इतना ही नहीं, वह ‘रैथ कपूर’ और ‘बलविंद सिंह फेमस हो गया’ फिल्म (Mika Singh Movies) में अपनी एक्टिंग से भी लोगों को अपना दीवाना बना चुके हैं. मीका की जिंदगी जितनी आसान दिखती है, उतनी है नहीं. उनकी जिंदगी में विवाद भी तमाम भरे पड़े हैं. सबसे पहला विवाद जिसकी वजह से मीका बदनाम भी हुए, वह था साल 2006 में राखी सावंत को जबरन किस करना.

उर्वशी रौतेला से शादी करना चाहते थे मीका सिंह

42वां जन्मदिन मना रहे मीका सिंह ने अभी तक शादी नहीं की है। एक बार जब उनसे एक इंटरव्यू में पूछा गया कि वह किससे शादी करना चाहते हैं तो उन्होंने बगैर हिचकिचाए बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का नाम लिया था. उर्वशी ने तब मीका की ख्वाहिश पर कमेंट करते हुए अपने करियर की आड़ में फिलहाल शादी करने से इंकार कर दिया था. वैसे मीका और उर्वशी कई मौकों पर एक साथ भी देखे जा चुके हैं.

इसके अलावा मीका का विवादों से भी गहरा नाता रहा है. मीका ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट गाने दिए हैं. उन्होंने अक्षय से लेकर सलमान खान तक के लिए गाने गाए हैं.

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

यह समय झगड़े और राजनीति का नहीं: CM केजरीवाल

Next Post

संजीवनी बिल्‍डकॉन के MD की दोनों पत्नियों की जमानत याचिका खारिज

Next Post
संजीवनी बिल्‍डकॉन के MD की दोनों पत्नियों की जमानत याचिका खारिज

संजीवनी बिल्‍डकॉन के MD की दोनों पत्नियों की जमानत याचिका खारिज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d