BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गायिका नेहा कक्कड़ गायक रोहनप्रीत सिंह के साथ ले सकती हैं सात फेरे, शादी की तारीख आई सामने

by bnnbharat.com
October 12, 2020
in समाचार
गायिका नेहा कक्कड़ गायक रोहनप्रीत सिंह के साथ ले सकती हैं सात फेरे, शादी की तारीख आई सामने
Share on FacebookShare on Twitter

पटियाला: बॉलीवुड की मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ दुल्हन बनने जा रही हैं. उनकी शादी की तारीख भी सामने आ गई है. नेहा कक्कड़ पंजाब के पटियाला जिले की बहू बनने जा रही है. गायक रोहनप्रीत सिंह के साथ वे जल्द ही सात फेरे ले सकती हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर दोनों की रोका सेरेमनी की तस्वीरें भी वायरल हुई हैं.

सूत्रों के अनुसार, 24 अक्तूबर को दिल्ली में दोनों शादी करेंगे. हालांकि दोनों के परिवारों ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है. लेकिन कहा जा रहा है कि दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया है.

पहले दोनों अपने रिश्ते को लेकर सार्वजनिक तौर पर चुप्पी साधे रहे लेकिन हाल ही में नेहा ने सोशल मीडिया पर रोहनप्रीत सिंह की तस्वीर शेयर करके लिखा था यू आर माइन.

जवाब में रोहनप्रीत सिंह ने भी नेहा के साथ तस्वीर साझा की और लिखा ‘मीट माई जिंदगी’. इसके बाद दोनों के रोका सेरेमनी की तस्वीर सामने आई. इसमें रोहनप्रीत सिंह के साथ उनके माता-पिता भी नजर आ रहे हैं. परिवार दोनों के रिश्ते से काफी खुश हैं.

मिली जानकारी के अनुसार, पटियाला के गायक रोहनप्रीत सिंह कुछ महीने पहले नेहा कक्कड़ से गाने ‘डायमंड दा छल्ला’ की शूटिंग के दौरान सेट पर मिले थे. इसी दौरान दोनों नजदीक आए.

रोहनप्रीत सिंह ने साल 2007 में सारेगामापा लिटिल चैंप टीवी शो में दूसरा स्थान हासिल किया था. वह रिएलिटी सिंगिंग शो राइजिंग स्टार-2 में भी हिस्सा ले चुके हैं. इस साल की शुरुआत में रोहनप्रीत सिंह को एक चैनल के ‘मुझसे शादी करोगे’ शो में भी देखा गया था. रोहनप्रीत सिंह के पिता गुरिंदरपाल सिंह पावरकॉम में नौकरी करते हैं. मां दलजीत कौर गृहणी हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भाई-बहन में हुआ प्यार, चुकानी पड़ी भारी कीमत, अधजला शव बरामद

Next Post

कोरोना काल में शिक्षा का अलख जगाता टोला क्लास

Next Post
कोरोना काल में शिक्षा का अलख जगाता टोला क्लास

कोरोना काल में शिक्षा का अलख जगाता टोला क्लास

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d