BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गायक जुबिन नौटियाल ने की पीएम मोदी की मां से मुलाकात

by bnnbharat.com
March 14, 2021
in समाचार
गायक जुबिन नौटियाल ने की पीएम मोदी की मां से मुलाकात
Share on FacebookShare on Twitter

New Delhi:– बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल अपने गानों से लाखों लोगों के दिलों में जगह बना चुके हैं. उनकी आवाज के लोग इस कदर दीवाने हैं कि उनके गाने आते ही वायरल हो जाते हैं. लेकिन इन दिनों जुबिन अपने गानों की वजह से किसी और वजह से सुर्खियों में छा गए हैं. हाल ही में सिंगर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां से मुलाकात की और इसकी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कीं. जिसके बाद से लगातार जुबिन चर्चा में बने हुए हैं.

बता दें कि देश को मिली आजादी को जल्द ही 75 साल पूरे होने वाले हैं और इस मौके पर ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ का अहमदाबाद के गांधी आश्रम में आयोजन किया गया. इस आयोजन में बॉलीवुड के सिंगर जुबिन नौटियाल ने एक देशभक्ति के गाने के साथ अपनी प्रस्तुति से सब का दिल जीत लिया और इसके बाद वो पीएम मोदी के छोटे भाई पंकज के साथ उनकी मां हीराबेन से मिलने के लिए उनके घर पहुंचे.

सिंगर जुबिन नौटियाल ने पीएम मोदी की मां से आशीर्वाद लिया और अपने फेसबुक पेज से सिंगर ने सभी तस्वीरों को साझा किया. फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘अब मुझे पता चला कि पीएम इतने विनम्र और जमीन से जुड़े हुए क्यों हैं. उन्होंने ये अपनी मम्मा से सीखा है.’

पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत की आजादी के 75 साल का जश्न मनाने के लिए बीते शुक्रवार 12 मार्च को ‘अमृत महोत्सव’ का शुभारंभ किया था. इसी दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम से दांडी मार्च की शुरुआत की थी. पीएम मोदी ने अहमदाबाद में साबरमती आश्रम से नवसारी जिले के दांडी तक की यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. इसी कार्यक्रम में सिंगर जुबिन नौटियाल शामिल हुए थे.

सिंगर जुबिन नौटियाल ने एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं और अपनी आवाज का जादू चलाया है. हाल ही में उनका गाना ‘लुट गए’ रिलीज हुआ था. इसके पहले उनका गाना ‘मैं जिस दिन भूला दूं’ रिलीज हुआ था. सिंगर के सभी गानों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तमिलनाडु चुनावः भाजपा ने जारी की 17 उम्मीदवारों की लिस्ट, अभिनेत्री खुशबू सुंदर को मिला टिकट

Next Post

एंटीलिया केस में सचिन वाजे की गिरफ्तारी से महाराष्ट्र में सियासी हलचल, संजय राउत ने कही ये बात

Next Post
एंटीलिया केस में सचिन वाजे की गिरफ्तारी से महाराष्ट्र में सियासी हलचल, संजय राउत ने कही ये बात

एंटीलिया केस में सचिन वाजे की गिरफ्तारी से महाराष्ट्र में सियासी हलचल, संजय राउत ने कही ये बात

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d