BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सिंहभूम स्ट्राइकर्स व दुमका डेयरडेविल्स की टीम जीतीं

by bnnbharat.com
September 15, 2020
in समाचार
सिंहभूम स्ट्राइकर्स व दुमका डेयरडेविल्स की टीम जीतीं
Share on FacebookShare on Twitter

कार्बन झारखंड T20 लीग शुरू

रांची: मंगलवार को JSCA अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शुरू हुए कार्बन झारखंड T20 लीग के उद्घाटन मुकाबले में सिंहभूम स्ट्राइकर्स ने रांची रेडर्स को सात विकेट से और एक अन्य रोमांचक मुकाबले में दुमका डेयरडेविल्स ने एक रोमांचक मुकाबले में जमशेदपुर जगलर्स को 1 रन से हराकर लीग में जीत के साथ आगाज़ किया. रांची रेडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आर्यमन के 46, आदित्य के 23 व रोनी के 20 रन के बावजूद निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 119 रन का औसत स्कोर बनाया. सिंहभूम स्ट्राइकर्स के लिए बाल कृष्ण व विनायक ने तीन-तीन विकेट झटके. 120 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कुमार सूरज के नाबाद 51 और रौशन के नाबाद 33 रन की सिंहभूम ने विजयी लक्ष्य को 19.4 ओवर में प्राप्त कर लिया. दोनों ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 59 रनों की साझेदारी की. कुमार सूरज को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया.

रोमांचक मुकाबले में जीते दुमका डेयरडेविल्स

पहले मुकाबले की अपेक्षा दूसरा मुकाबला काफी रोमांचक रहा। दुमका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 142 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया. अर्णव ने 43, भानू ने 29 व आयुष ने 20 रन का योगदान दिया। जमशेदपुर के लिए अतुल ने दो जबकि आशीष और जसकरण ने एक-एक विकेट लिए. 143 रन के विजयी लक्ष्य का पीछा करते हुए जमशेदपुर के बल्लेबाज निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर 141 रन ही बना पाए और मैच 1 रन से गंवा बैठे. आर्यन हुड्डा ने 61, श्रेष्ठ सागर ने 28 और विवेक ने 20 रन का योगदान दिया लेकिन टीम जीत नहीं पाई. दुमका के लिए सुप्रियो, आलोक और रोनित ने एक-एक विकेट लिए. अर्णव सिन्हा को मैन ऑफ द मैच की चुना गया.

लीग का रंगारंग आगाज़

इससे पहले T20 लीग का रंगारंग आगाज़ हुआ. अतिथियों ने सैकड़ों बैलून उड़ाकर प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत की. उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि बीसीसीआई के पूर्व सचिव अमिताभ चौधरी रहे. इस अवसर पर JSCA के उपाध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव व सचिव संजय सहाय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हजारीबाग एयरपोर्ट को लेकर समाजसेवी सह जद यू प्रदेश सचिव राकेश गुप्ता ने स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय उड्डयन मंत्री से लगाईं गुहार

Next Post

60 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को वृद्द्वस्था पेंशन और विधवाओं को विधवा पेंशन योजना का सरकार ने लिया है संकल्प

Next Post
मुख्यमंत्री ने घाटशिला के शांति सबर के ईलाज की व्यवस्था का दिया निर्देश

60 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को वृद्द्वस्था पेंशन और विधवाओं को विधवा पेंशन योजना का सरकार ने लिया है संकल्प

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d