BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सिंह मेंशन के युवराज सिद्धार्थ गौतम विवाद में, 53 गाड़ियां लूटने का आरोप

by bnnbharat.com
March 18, 2021
in समाचार
सिंह मेंशन के युवराज सिद्धार्थ गौतम विवाद में, 53 गाड़ियां लूटने का आरोप
Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद:- हैदराबाद की कंपनी साई श्री इंजीनियर प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ राजा गोपाल राजू के दिए बयान  के बाद सिंह मेंशन के युवराज मनीष सिंह उर्फ सिद्धार्थ गौतम विवादों में आ गए है. राजा गोपाल राजू ने मनीष सिंह के अलावे शैलेन्द्र सिंह उर्फ छोटू सिंह, सतेंद्र कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह समेत अन्य दस अज्ञात लोगों पर कंपनी की 53 गाड़ियां लूटने का आरोप लगाया है.

गांधी सेवा सदन में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर उन्होंने बताया 53 गाड़ियों की कीमत करीब 40 करोड़ रु है. स्थानीय पुलिस की मदद से 53 में चार गाड़ियां भूली बी ब्लॉक से रिकवर हुई है जबकि शेष गाड़ियों की बरामदगी अबतक नहीं हुई है.

उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही अपनी शर्ट उतारते हुए यह कहा कि उन्हें सिंह मेंशन के सिद्धार्थ गौतम ने लूट लिया है.

 राजा गोपाल राजू ने बताया वर्ष 2012 -14 में बीसीसीएल के द्वारा साई श्री इंजीनियर प्राइवेट लिमिटेड को लोदना क्षेत्र में 247 करोड़ का खनन कार्य करने दिया गया था. कंपनी खनन कार्य में लगने वाली 53 गाड़ियों की खरीद के बाद गाड़ियों को खनन परियोजना में लगा दिया. नवंबर 2016 में जगह की अनुपलब्धता को देखते हुए बीसीसीएल ने खनन क्षेत्र के आसपास के गांव में रहने वाले लोगों को विस्थापित करने का हवाला देकर काम रुकवा दिया. इसी बीच कंपनी सभी गाड़ियों को अपने कैंप में सुरक्षित रखकर वापस हैदराबाद लौट गई.  इसके बाद बीसीसीएल ने कंपनी के कार्य को फ़ॉर क्लोज करते हुए काम बंद करने का आदेश दे दिया. 27 नवंबर 2017 को कंपनी के लोग जब वापस लोदना स्थित अपने कैंप पर पहुंचे तो पाया सभी 53 गाड़ियां कैंप से गायब थी. अपने स्तर से जांच पड़ताल के बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया. लगातार 4 सालों के खोजबीन के पश्चात जनवरी 2021 में लूटी गई. गाड़ियों के भूली बी ब्लाक में छुपकर रखने की जानकारी मिली.

सिटी एसपी को मामले से अवगत कराने के बाद सिंदरी डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित हुई. टीम ने उक्त ठिकाने पर छापा मारा. छापामारी के दौरान उक्त ठिकाने से कंपनी की कई गाड़ियां बरामद हुई. कंपनी की गाड़ियों के नंम्बर मिलान से पांच गाड़ियां कंपनी की पाई गई, अन्य शेष गाड़ियों के नम्बर प्लेट चेचिस नम्बर के साथ छेड़छाड़ पाया गया.

पूछताछ में सतेंद्र सिंह , संतोष सिंह ने सभी गाड़ियों को अपने संरक्षण में बताया. यह भी कहा गया कि मनीष सिंह के आदेश पर शैलेन्द्र सिंह ने उक्त गाड़ियों को रखवाया है.  राजा गोपाल राजू ने अपने बयान में यह स्पष्ट कहा कि छापामारी करने गई पुलिस के समक्ष ही सतेंद्र सिंह , संतोष सिंह ने धमकी लहजे में कहा सभी गाड़ियां सिंह मेंशन की है. गाड़ियों की खोजबीन करना छोड़ दे वरना दीवार पर चिपका दिए जाओगें. पुलिस ने चार गाड़ियां रिकवर कराई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सेना बहाली में डॉक्यूमेंटेशन और मेडिकल के लिए 241 युवाओं का चयन

Next Post

कुरियर बॉय से 40 हजार से अधिक की संपत्ति की छिनतई

Next Post
कुरियर बॉय से 40 हजार से अधिक की संपत्ति की छिनतई

कुरियर बॉय से 40 हजार से अधिक की संपत्ति की छिनतई

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d