BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सिसोदिया ने किया श्रम कार्यलाय का निरीक्षण

by bnnbharat.com
October 21, 2020
in समाचार
कैबिनेट के काम से दिल्ली की जनता खुश: मनीष सिसोदिया
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने निर्माण श्रमिकों का पंजीयन युद्ध स्तर पर कराने का अभियान तेज कर दिया है. सिसोदिया ने मंगलवार सुबह पुष्प विहार स्थित जिला श्रम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान मिली खामियों पर नाराजगी जताते हुए सिसोदिया ने कहा कि पिछले दिनों दिए गए कई निर्देशों का पालन नहीं होना बेहद गंभीर बात है.

सिसोदिया ने अधिकारियों से कहा कि पंजीयन की ऐसी व्यवस्था बनाएं जिससे किसी गरीब मजदूर को ना पैसा देना पड़े ना धक्के खाने पड़े. सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में 10 लाख निर्माण मजदूर होने का अनुमान है और इनमें से हर एक का पंजीयन करके सबको कल्याणकारी योजना का लाभ दिलाना हमारी प्राथमिकता है.

डिप्टी सेक्रेटरी के खिलाफ कारण बताओ नोटिस

इसके लिए बोर्ड के अधिकारियों के अलावा श्रम विभाग तथा विभागों के अधिकारियों की भी मदद ली जाएगी. ऑचक निरीक्षण के दौरान सिसोदिया ने कार्यालय में अनुपस्थित डिप्टी सेक्रेटरी के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया.अधिकारियों को 24 घंटे में सभी मुद्दों को हल करने का निर्देश दिया.

समझी मजदूरों की परेशानी

कार्यालय इंस्पेक्शन के दौरान सिसोदिया ने इसमें विलंब के कारणों तथा कतारों में मौजूद श्रमिकों की परेशानियों को समझने का प्रयास किया. उनके साथ विभागीय सचिव विश्वास और निर्माण बोर्ड के सचिव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे. सिसोदिया ने पुष्प विहार केंद्र पहुंचकर कतारों में खड़े मजदूरों से बात की और इस पूरे काम की प्रक्रिया की जांच की.

‘दलालों के खिलाफ तुरंत हो एफआईआर‘

सिसोदिया को मजदूरों ने बताया कि वह सुबह 4:00 बजे ही आकर कतारों में लगे हैं. इनमें पंजीयन के लिए आवेदन नवीनीकरण और दस्तावेजों के सत्यापन जैसे कार्यों के लिए आए मजदूर शामिल थे. सिसोदिया को यह भी जानकारी मिली कि मजदूरों को पंजीयन की प्रक्रिया की समुचित जानकारी नहीं होने के कारण दलालों और बिचौलियों का शिकार होना पड़ रहा है. विभिन्न गरीब बस्तियों में दलाल सक्रिय हैं जो पंजीयन और सत्यापन के नाम पर पैसे वसूल रहे हैं.

सिसोदिया ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि पंजीयन की प्रक्रिया को आसान करते हुए इसकी पूरी जानकारी होल्डिंग्स पर दी जाए. उन्होंने कहा कि जो भी दलाल पकड़ा जाए उसके खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराई जाए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सकारात्मक सोच व मजबूत इच्छाशक्ति के दम पर रिपोर्टर ने दी कोरोना को मात

Next Post

हिंदी में ट्वीट कर डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने किया भारत का धन्‍यवाद

Next Post
हवा से फैल सकता है कोरोना: WHO

हिंदी में ट्वीट कर डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने किया भारत का धन्‍यवाद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d