BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हेमंत सरकार में बहन, बेटियों की इज्जत बचाना मुश्किल, बरहेट की घटना ने राज्य को किया शर्मशार: दीपक प्रकाश

by bnnbharat.com
October 13, 2020
in समाचार
स्वर्णिम रहा मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल: दीपक प्रकाश
Share on FacebookShare on Twitter

महामहिम राज्यपाल से हस्तक्षेप की लगाई गुहार

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र बरहेट के पतना में नाबालिग आदिवासी लड़की को बलात्कार के बाद हत्या किये जाने की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में बहन बेटियों की इज्जत शरेआम लूटी जा रही है. संथाल परगना सहित पूरा प्रदेश भयाक्रांत है.

प्रकाश ने कहा कि पतना में कल 13 वर्षीय नाबालिग लड़की अरसू हेम्ब्रम पिता चतुर हेम्ब्रम की अपराधियों के द्वारा बलात्कार के बाद हत्या कर दी जाती है. उन्होंने राज्य की विधि व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन राज्य सरकार के इशारे पर इस घटना की लीपापोती में जुटा हुआ है.

उन्होंने कहा कि नाबालिग के पिता ने स्पष्ट बयान देकर कहा है कि मेरी बेटी के साथ बलात्कार हुआ और फिर उसकी हत्या की गई है. उन्होंने कहा कि इस घटना को थाने में दर्ज करने से भी अधिकारियों ने मना किया, जिससे सरकार और पुलिस की मंशा उजागर होती है.

प्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र की यह  दूसरी भयावह घटना है. इसके पूर्व बरहेट में एक नाबालिग के साथ दरोगा का दुर्व्यवहार से पूरा प्रदेश परिचित है.

प्रकाश ने कहा कि प्रदेश में दुष्कर्म  की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है. सरकारी आंकड़े बोल रहे कि प्रदेश में प्रतिदिन 5 दुष्कर्म की घटनाएं ऑन रिकॉर्ड प्रकाश में आरही.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से प्रदेश संभल नहीं रहा. गिरिडीह धनवार में 7 महीने पूर्व नाबालिग को बलात्कार के बाद जिंदा जलाने की घटना पर न्यायालय को हस्तक्षेप करना पड़ा, पुलिस गेस्ट हाउस रांची में हुई दुष्कर्म की घटना पर महामहिम राज्यपाल को हस्तक्षेप की नौबत आई, फिर ऐसी निकम्मी सरकार की क्या जरूरत रह गई.

प्रकाश ने कहा कि प्रदेश भाजपा महामहिम राज्यपाल से मांग करती है कि वे इस जघन्य घटना की पूरी जांच में सीधा है. हस्तक्षेप करते हुए उच्चाधिकारियों को निर्देशित करें. उन्होंने मांग की है कि नाबालिग की लाश के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी हो. साथ ही उसके विसरा को उच्चस्तरीय फोरेंसिक जांच केलिये सुरक्षित रखा जाये.

प्रकाश ने कहा कि सरकार  द्वारा ऐसी घटनाओं की लीपापोती के खिलाफ भाजपा पूरे प्रदेश में सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगी.

अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद समीर उरांव ने घटना की तीब्र भर्त्सना करते हुए कहा कि हेमंत सरकार में दलित, आदिवासी सबसे ज्यादा परेशान हो रहे. यह सरकार अपने पहले दिन से ही आदिवासियों की हत्या करवा रही है.

आदिवासियों की परंपरा संस्कृति के साथ खिलवाड़ करने वाले राष्ट्र विरोधी ताकतों का मुकदमा पहले कैबिनेट में वापस करके अपनी मंशा जाहिर कर चुकी है.

उन्होंने कहा कि यह सरकार आदिवासी दलित विरोधी सरकार है.

सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि हेमंत सरकार ने सत्ता में बने रहने का अपना नैतिक अधिकार खो दिया है. आदिवासी समाज मे इस सरकार के खिलाफ आक्रोश है.

उन्होंने कहा कि संथाल क्षेत्र में बहन बेटियों के साथ ऐसा अन्याय कभी नहीं हुआ.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

15 अक्टूबर से खुलेंगे थियेटर व मल्टीप्लेक्स, करना होगा गाइडलाइन का पालन

Next Post

हाथरस गैंगरेप के खिलाफ किसान सभा ने किया देशव्यापी विरोध प्रदर्शन

Next Post
हाथरस गैंगरेप के खिलाफ किसान सभा ने किया देशव्यापी विरोध प्रदर्शन

हाथरस गैंगरेप के खिलाफ किसान सभा ने किया देशव्यापी विरोध प्रदर्शन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d