रांची: भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनिता वर्मा के नेतृत्व में इस रक्षाबंधन पर सेना के जवानों को भाजपा महिला मोर्चा रांची महानगर की बहनों के द्वारा “खुद से बनाया हुआ राखी” भेजकर भाई बहन के इस त्योहार को उत्साह से मनायेंगी .
इस मौके पर महिला मोर्चा की कार्यालय मंत्री कुसुम देवी , सरस्वती कुमारी , नीलम देवी , काजल कुमारी , रिया पासवान , उपस्थित रहीं .
अनिता वर्मा ने कहा शहीद हुए हमारे वीर जवानों और सुरक्षाकर्मियों की कुर्बानी, वीरता और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा , उन्होंने अत्यंत समर्पण भाव के साथ राष्ट्र की सेवा की और इस कोरोना काल में भी हमारे नागरिकों की रक्षा के लिए अथक परिश्रम किया.
उनके परिवारों और दोस्तों के प्रति हम सभी की संवेदना है. इसलिये इस बार हम महिला मोर्चा की बहनें सेना के जवानों को राखी भेजकर अपना स्नेह जतायेंगी.

