BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लोहरदगा कांड को लेकर एसआईटी का गठन

by bnnbharat.com
January 25, 2020
in Uncategorized
लोहरदगा कांड को लेकर एसआईटी का गठन

लोहरदगा कांड को लेकर एसआईटी का गठन

Share on FacebookShare on Twitter

लोहरदगा: झारखंड के लोहरदगा में नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के समर्थन में गुरुवार को निकाले गए जुलूस पर शरारती तत्वों के द्वारा पथराव के बाद हिंसक झड़पों, आगजनी और तोड़फोड़ के बीच कर्फ्यू जारी है.
लोहरदगा की उपायुक्त आकांक्षा रंजन ने कहा है कि रविवार को गणतंत्र दिवस है. कर्फयू को लेकर समीक्षा करने के बाद ढील संबंधित निर्णय लिए जा सकते हैं.
उधर आईजी नवीन कुमार सिंह लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. आईजी नवीन कुमार सिंह ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ हालात की समीक्षा भी की.
इस बैठक में अभियान आईजी साकेत कुमार सिंह, डीसी आकांक्षा रंजन, एसपी प्रियदर्शी आलोक, डीडीसी आर रॉनिटा भी मौजूद थे.
इसके बाद सदर थाना में प्रेस कांफ्रेस करके बताया है कि हालात सामान्य हो रहे हैं. गुरुवार को हुई घटना की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है. 17 सदस्यीय इस टीम की अगुवाई डीएसपी स्तर के एक अधिकारी करेंगे.

आईजी ने कहा कि घटना में पीड़ित दुकानदारों एवं घर मालिक आगे आकर प्राथमिकी दर्ज कराएं, ताकि कार्रवाई में सहुलियत हो. शरारती तत्वों की अगर आम नागरिकों ने पहचान की है, तो पुलिस को सूचना दें.
उन्होंने कहा है कि कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल दर्जन भर लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. इसके साथ ही उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की.

साथ ही अफवाहों पर ध्यान नहीं देने को कहा है. उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने या सोशल साइट पर भड़काऊ पोस्ट, कमेंट करने वालों की पहचान के लिए अलग से टीम बनाई गई है.
उन्होंने कहा कि शुक्रवार की रात शहर में अफवाहों की वजह से गड़बड़ी फैलाने की कोशिश की गई थी, लेकिन पुलिस ने मौके पर कार्रवाई की और स्थिति को संभाल लिया. पुलिस को जहां भी इस तरह की सूचनाएं मिल रही है, वहां त्वरित कार्रवाई की जा रही है. शहर के सभी चौक- चौराहों पर पुलिस बलों की तैनाती जारी है. रैफ, सैट और अर्धसैनिक बलों के जवान गश्त लगा रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

छिनतई गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, बाइक समेत कई सामान बरामद

Next Post

इन सबों में मैं व्यक्त हूं, इनमें ही मेरी पहचान है: हेमंत सोरेन

Next Post
इन सबों में मैं व्यक्त हूं, इनमें ही मेरी पहचान है: हेमंत सोरेन

इन सबों में मैं व्यक्त हूं, इनमें ही मेरी पहचान है: हेमंत सोरेन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d