रंजीत कुमार,
सीतामढ़ी : डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने सुप्पी प्रखंड में स्वचालित मौसम केंद्र AWS का निरीक्षण किया। उपस्थित जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शशिकांत द्वारा डीएम को स्वचालित मौसम केंद्र AWS के प्रत्येक बिंदुओं की जानकारी दी गयी।उनके द्वारा बताया गया कि सीतामढ़ी जिला के प्रत्येक प्रखंड में स्वचालित मौसम केंद्र AWS नवअधिष्ठापित हुआ है। स्वचालित मौसम केंद्र से न केवल वर्षापात की जानकारी मिलेगी बल्कि इसके साथ वायु की तीब्रता,हवा की दिशा,तापमान,वायुमंडलीय दबाव,सौर विकिरण के आंकड़े एवम सापेक्षिक आद्रता की भी जानकारी मिलेगी।
डीएम ने कहा कि स्वचालित मौसम केंद्र सीतामढ़ी जिले के लिए काफी उपयोगी होगी। उन्होंने बताया कि स्वचालित मौसम केंद्र के अधिष्ठापन से वर्षापात के आंकड़ो में शुद्धता एवम पारदर्शिता आएगी,साथ ही मौनसून एवम बाढ़ के समय आपदा प्रबंधन में यह काफी सहायक होगा।
जिला पदाधिकारी द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार को स्वचालित मौसम केंद्र के रखरखाव,,देखभाल एवम इसकी सुरक्षा हेतु निर्देशित भी किया गया। इस अवसर पर एडीएम मुकेश कुमार,एसडीओ सदर कुमार गौरव,अधीक्षण अभियंता बागमती प्रमंडल सीतामढ़ी,कार्यपालक अभियंता,ओएसडी प्रभात भूषण, डीपीआरओ परिमल कुमार,आपदा प्रभारी शशिकांत, सहित कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

