रंजीत कुमार,
सीतामढ़ी: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दूसरे चरण में सीतामढ़ी जिले के तीन विधानसभा सीतामढ़ी, रुन्नीसैदपुर और बेलसंड में मतदान जारी है. इसी बीच जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अभिलाषा कुमारी शर्मा ने आम मतदाताओं की तरह पंक्ति में कतारबद्ध होकर मतदान किया है.
उन्होंने नगर पंचायत के बूथ नंबर 167 पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया और मतदान के उपरांत उन्होंने जिले के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि “मैंने अपना मतदान कर दिया है, अब आप सभी अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपना मतदान जरूर करें.”
उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र पर सभी सुनिश्चित सुविधाएं एवं कोरोना को लेकर सभी सुरक्षात्मक उपाय किये गए है, ताकि सभी को सुरक्षित रखा जा सके. उन्होंने सभी को मास्क लगाकर और निर्भीकता के साथ मतदान करने की अपील की.

