रंजीत कुमार,
सीतामढ़ी : जिले में एक नवविवाहिता महिला की फंदे से लटकता शव उसके ससुराल से बरामद किया गया है. घटना सीतामढ़ी जिले के पुनौरा थाना क्षेत्र की है, मृतक महिला का नाम जूही कुमारी है, जो रीगा प्रखंड के गोविंद फंदा की रहने वाली थी. 1 माह पूर्व जूही की शादी पुनौरा निवासी अमितेश से हुई थी. मृतक लड़की के परिजनों का कहना है कि जब लड़की पिछली बार मायके आई थी तो वह ससुराल नहीं जाना चाह रही थी. पुलिस ने मृतक महिला के पति अमितेश को हिरासत में ले लिया है.
जूही के मौत से उसके परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है. घटना के बाद पहुंची पुनौरा थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

