BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना के कारण हालात बेकाबू, लगा 72 घंटे का लॉकडाउन

by bnnbharat.com
July 5, 2020
in Uncategorized
कोरोना के कारण हालात बेकाबू, लगा 72 घंटे का लॉकडाउन
Share on FacebookShare on Twitter

मधुबनी: बिहार में कोरोना के कारण हालात अब बेकाबू दिखने लगे हैं. राज्य में इस महामारी से बीमार होने वाले और मरने वाले दोनों मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है, शायद यही वजह है कि मधुबनी जिला प्रशासन ने करीब एक महीने के अनलॉक के बाद एक बार फिर से मधुबनी शहर में तीन दिनों के लिए लॉकडाउन का ऐलान किया है.

इस दौरान सिर्फ मधुबनी शहर में किराना सामान, दूध और दवा की दुकानें ही खुलेंगी साथ ही एंबुलेंस के अलावा बाकी वाहनों की आवाजाही पर भी पाबंदी होगी.

कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 470 के पार

मधुबनी में पिछले कुछ दिनों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है.चिंता की बात ये है कि जिन लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है, उनमें से किसी भी मरीज में कोरोना के लक्षण नहीं थे लेकिन जांच में ये लोग कोरोना संक्रमित पाए गए.

आंकड़ों की बात करें तो मधुबनी में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 470 से अधिक हो चुकी है. हालांकि थोड़ी राहत की बात ये है कि कोविड केयर सेंटर में कोरोना को मात देकर अपने घर लौटने वालों की संख्या भी धीरे-धीरे बढ़ रही है, लेकिन पिछले कुछ दिनों में मधुबनी शहर का हार्ट कहे जाने वाले गिलेशन बाजार, भौआड़ा और पुलिस लाइन समेत तमाम शहरी इलाकों में करीब 20 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.

लिहाजा शहर के इन सभी क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कैंटोनमेंट जोन बनाने के साथ ही 72 घंटे के लिए लॉकडाउन भी किया गया है.

डीएम ने की सहयोग की अपील

डीएम निलेश रामचंद्र देउरे ने मधुबनी शहरवासियों से सहयोग की अपील की है.जिला अधिकारी ने कहा है कि-” लॉकडाउन के दौरान दूध,दवा या किराना सामान के लिए भी घर से बाहर निकलना हो तो मास्क लगाकर ही बाहर निकले नहीं तो 50 रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा.

साथ ही लॉकडाउन के आदेश का उल्लंघन करने पर सीआरपीसी की धारा 188 और आपदा प्रबंधन एक्ट 2005 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी.”

बफर जोन में भी लागू होंगे कंटेनमेंट जोन के नियम

तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण को ब्रेक करने के लिए सरकारी स्तर पर तमाम प्रयास किए जा रहे हैं. शनिवार को मुख्य सचिव दीपक कुमार ने बिहार के सभी जिले के डीएम व एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर ताजा हालात की जानकारी ली.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मधुबनी के डीएम डॉ. निलेश रामचंद्र देउरे ने कोविद 19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कैंटोनमेंट जोन में लागू होने वाले सभी नियमों को बफर जोन में भी सख्ती से लागू करने का सुझाव मुख्य सचिव को दिया, जिस पर मुख्य सचिव ने फौरन अपनी सहमति जताते हुए अन्य जिलों में भी इस नियम को अपनाने का आदेश दिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सुरक्षा परियोजना को लेकर केंद्र सरकार बना रही है योजना

Next Post

Corona Update India: 24 घंटे में मिले 24,805 नए मामले, 613 लागों की हुई मौत

Next Post
Corona Update India: 24 घंटे में मिले 24,805 नए मामले, 613 लागों की हुई मौत

Corona Update India: 24 घंटे में मिले 24,805 नए मामले, 613 लागों की हुई मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d