BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

युद्ध जैसे हालात, डॉक्टर्स के सहयोग की जरूरत – उपायुक्त

by bnnbharat.com
April 16, 2021
in समाचार
युद्ध जैसे हालात, डॉक्टर्स के सहयोग की जरूरत – उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

बिना आधिकारिक अनुमति के अनुपस्थित रहने वाले डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई

रांची : रांची जिला कोविड अस्पताल सदर में प्रतिनियुक्त डॉक्टरों के साथ शुक्रवार को जिला प्रशासन द्वारा बैठक आयोजित की गई. मोरहाबादी स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में रांची के उपायुक्त  छवि रंजन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उप विकास आयुक्त ,अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर और सदर अस्पताल में प्रतिनियुक्त डॉक्टर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

बैठक के दौरान उपायुक्त  ने कहा कि जिला कोविड अस्पताल सदर में प्रतिनियुक्त डॉक्टर बिना आधिकारिक अनुमति के अनुपस्थित रहते हैं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी. संक्रमण के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर मामला दर्ज किया जाएगा और संबंधित डॉक्टर के लाईसेंस भी रद्द किया जा सकता है. उपायुक्त  ने कहा कि कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को बाध्य ना करें.

उपायुक्त  ने कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण से युद्ध जैसे हालात हैं, पीठ दिखाकर भागने की नहीं बल्कि डटकर मुकाबला करने का समय है. ऐसे में सभी डॉक्टरों से सहयोग की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि सभी डॉक्टर्स से अपील है कि वह अपने स्तर से अपना सर्वोत्तम देने की कोशिश करें, खास तौर पर कोविड अस्पताल में प्रतिनियुक्त डॉक्टर एक्स्ट्रा एफर्ट लगाएं.

आपको बताएं कि सदर अस्पताल रांची में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए की गई व्यवस्था का उपायुक्त द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है. निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने वाले कई डॉक्टर्स को नोटिस भेजा जा चुका है. इनपर पर डीडीएमए के तहत कार्रवाई की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

संगठनों की ओर से उठने लगी है लॉकडाउन की मांग, सीएम उच्चस्तरीय बैठक में लेंगे कठोर निर्णय!

Next Post

मधुपुर उपचुनाव में गठबंधन प्रत्याशी की जीत तय-कांग्रेस

Next Post
मधुपुर उपचुनाव में गठबंधन प्रत्याशी की जीत तय-कांग्रेस

मधुपुर उपचुनाव में गठबंधन प्रत्याशी की जीत तय-कांग्रेस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d