BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दवा व्यवसायी के घर डकैती और कई लूट कांड में शामिल छह अपराधी गिरफ्तार

by bnnbharat.com
August 26, 2019
in Uncategorized
दवा व्यवसायी के घर डकैती और कई लूट कांड में शामिल छह अपराधी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता
रांची : गोंदा थाना क्षेत्र स्थित मिसिर गोंदा में एक अगस्त को दवा व्यवसायी के यहां के हुई डकैती और रांची के मांडर, अनगड़ा और चान्हो थाना क्षेत्र में हुई अलग-अलग लूट की घटनाओं में शामिल छह अपराधियों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। बता दें कि कांके रोड स्थित दवा व्यवसायी के यहां हुई डकैती के मामले में पुलिस ने जिन दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है, दोनों अपराधी चड्डी -बनियान गिरोह के हैं। और बिहार के मुंगेर के रहनेवाले हैं। इस घटना को अंजाम देने में 13 अपराधी शामिल थे। यह बातें सोमवार को रांची एसएसपी अनीश गुप्ता ने पीसी कर जानकारी दी।

एसपी ने बताया कि इस मामले में शंकरा और विजय नाम के दो अपराधी गिरफ्तार किये गये हैं। कांके रोड में हुई दवा व्यवसायी के यहां डकैती की घटना के उद्भेदन के लिए रांची पुलिस के द्वारा पूर्व के कांडों के विश्लेषण एवं तकनीकी विश्लेषण में आये तथ्यों के आधार पर छापेमारी दल द्वारा सुल्तानगंज के बिसौनी मोहल्ला के पास छापेमारी कर शंकरा को गिरफ्तार किया और दूसरे अपराधी विजय को मुंगेर के सफिया सराय से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के क्रम में इनके द्वारा बताया गया कि घटना के दिन ये लोग बोलेरो पिकअप गाड़ी से रजरप्पा-गोला-सिकिदरी के रास्ते बोड़ेया पहुंचे थे। गाड़ी और ड्राइवर को बोड़ेया में छोड़ कर घटना को अंजाम दिया और घटना को अंजाम देने के बाद दोबारा उसी रास्ते से धनबाद-जामताड़ा-देवघर होते हुए सुल्तानगंज चले गये। पुलिस ने उसके पास से डकैती की घटना में अंजाम देनेवाले औजार, जेवरात एवं अन्य सामान को भी बरामद किया है। अपराधियों के द्वारा 9 अगस्त को हजारीबाग में एक घर में डकैती और रामगढ़ गोला के जेवर दुकान में ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नये अध्यक्ष बनाये गये रामेश्वर उरांव

Next Post

एंटिगा टेस्ट : भारत की वेस्टइंडीज पर 318 रनों की रिकॉर्ड जीत

Next Post
एंटिगा टेस्ट : भारत की वेस्टइंडीज पर 318 रनों की रिकॉर्ड जीत

एंटिगा टेस्ट : भारत की वेस्टइंडीज पर 318 रनों की रिकॉर्ड जीत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d