जामताड़ा: जामताड़ा साइबर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को एक महिला सहित छह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलहता हासिल की. गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से विभिन्न बैंकों के पास बुक, एटीएम कार्ड, चेक बुक सहित अन्य दस्तावेज बरामद किया गया है.

